फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   raina and jadeja in top ten in icc cricket ranking

आईसीसी रैंकिंगः टॉप टेन में पहुंचे रैना और जडेजा

Mon, 28 Jan 2013 03:19 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 28 Jan 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
raina and jadeja in top ten in icc cricket ranking

इंग्लैंड के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में बल्लेबाज सुरेश रैना और आलराउंडर रवीन्द्र जडेजा शानदार प्रदर्शन के बदौलत आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में टॉप टेन में पहुंच गए हैं।  

विज्ञापन


भारत ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम की, जिसमें रैना ने पांच मैचों में 92.33 के औसत से सर्वाधिक 277 रन बनाए। जिसके लिए उनको मैन आफ द सीरीज दिया गया। उन्होंने इस सीरीज में चार अर्द्धशतक लगाए। इस शानदार प्रदर्शन के कारण आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में रैना 26वें से 10वें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने पांच मैचों में 15.77 की औसत से नौ विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन से वह गेंदबाजी रैंकिंग में 23वें स्थान से आठवें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, बल्लेबाज विराट कोहली ने इस सीरीज में एक अर्द्धशतक सहित 155 रन बनाए। रैंकिंग में वह अपने तीसरे स्थान पर कायम हैं। सीरीज में 148 रन बनाने वाले कप्तान एमएस धोनी चौथे स्थान पर बरकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पांच मैचों में 127 रन बनाने वाले गौतम गंभीर बल्लेबाजी रैंकिंग में 14वें स्थान से 18वें पर पहुंच गए हैं। युवराज सिंह एक स्थान का सुधार करके 40वें नंबर पर आ गए है।

बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और एबी डीविलियर्स क्रमश: दो शीर्ष स्थानों पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेयर कुक एक स्थान सुधरकर सातवें नंबर पर आ गए हैं।


स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सीरीज में सात विकेट लेने के कारण छह स्थान गिरकर संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर हैं तो तेज गेंदबाज इशांत शर्मा 67वें से 50वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मेरठ के युवा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी रैंकिंग में 73वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed