फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rahul sir is great says prithvi shaw after under 19 world cup win

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पृथ्वी शॉ ने राहुल द्रविड के बारे में कही दिल छू लेने वाली बात

Sun, 04 Feb 2018 08:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
rahul sir is great says prithvi shaw after under 19 world cup win
पृथ्वी शॉ - फोटो : File
अंडर 19 टीम इंडिया के कप्तान पृथ्वी शॉ वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए और अपनी इस जीत पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हमारे साथ काफी यादें जुड़ चुकी है। मैं अभी बहुत खुश हूं लेकिन अभी मेरे पास इस खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि विश्वकप जीतने के लिए उन्हें क्या करना पड़ा ? इस पर भारतीय कप्तान ने कहा कि यहां ज्यादा भावनाएं नहीं थी और हम लोग मजाक और मस्ती में थे। हम लोग 2 साल से लगातार साथ खेल रहे हैं और इसी वजह से हम टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे थे। कप्तान के रूप में जब मैं दबाव में था तो मुझे टीम से काफी सहयोग मिला।
विज्ञापन


शॉ ने न्यूजीलैंड में मिले भारतीय समर्थन की भी जमकर तारीफ की और कहा 'काफी लोग हमारा मैच देखने आए और हमारा हौसला बढ़ाया। मैदान और बाहर जो लोगों का प्यार मिला उसकी हमें उम्मीद नहीं थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉ ने फाइनल में शतक जमाने वाले मनजोत कालरा की तारीफ करते हुए कहा, 'यह शतक काफी खास था। गिल फॉर्म  में था, लेकिन आउट हो गया। हमारे तेज गेंदबाजों कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी ने शानदार प्रदर्शन किया।'


शॉ ने अंत में कहा कि न्यूजीलैंड में खेलते हुए मैंने काफी कुछ सीखा। उन्होंने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का महान बताते हुए कहा कि उन्होंने हमें बताया कि यहां कैसे खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed