फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Johri back at BCCI as CEO after get clean chit

MeToo: जौहरी क्लीन चिट मिलने के बाद काम पर लौटे, बोले- 'छह सप्ताह मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिन'

Thu, 22 Nov 2018 12:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rahul Johri back at BCCI as CEO  after get clean chit
rahul johri

बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी ने यौन उत्पीड़न के मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति से आरोपमुक्त होने के बाद बुधवार को कहा कि पिछले छह सप्ताह उनकी जिंदगी का 'सबसे मुश्किल' समय था।

विज्ञापन


जौहरी ने बुधवार को बीसीसीआई में अपना कामकाज संभालने के बाद कहा, 'मैं आज अपने कार्यालय में लौट आया हूं और सभी सहयोगियों ने गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया। पिछले डेढ़ महीने मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी कठिन रहे हैं। मैं चाहूंगा की जो मैंने झेला है वैसा किसी के साथ ना हो।'
विज्ञापन


ऐसे भी खबरें थी की जौहरी ने इन आरोपों के बाद इस्तीफा सौंप दिया है लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ अफवाह करार दिया। जौहरी ने कहा, 'यह पूरी तरह से बकवास है, मैंने आज से अपना कामकाज संभाल लिया है और संस्था के सीईओ के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाउंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के इस सीईओ ने कहा कि जांच आयोग के समक्ष जब वह पेश हुए तो उन्हें परिवार का भी पूरा साथ मिला। उन्होंने कहा, 'मेरी पत्नी सीमा और दोनों बेटे मेरी कानूनी टीम के साथ बैठे थे। वे मेरे बचाव का हिस्सा थे। अगर मुझे परिवार और दोस्तो का साथ नहीं मिला होता तो मेरे लिए मानसिक तौर पर यह लड़ाई लड़ना मुश्किल होता। मुझे हमेशा से भगवान पर भरोसा था कि मैं इस मामले में पाक साफ होकर निकलूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed