फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid will remain the coach of the Indian team BCCI announced

Team India Coach: राहुल द्रविड़ ही रहेंगे भारतीय टीम के कोच, BCCI ने किया एलान, कोचिंग स्टाफ में बदलाव नहीं

Wed, 29 Nov 2023 02:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 29 Nov 2023 02:24 PM IST
सार

कोचिंग स्टाफ में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि द्रविड़ मुख्य कोच रहेंगे। विक्रम राठौर बल्लेबाजी कोच, पारस म्हाम्ब्रे गेंदबाजी और टी दिलीप फील्डिंग कोच के पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन
Rahul Dravid will remain the coach of the Indian team BCCI announced
राहुल द्रविड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए इस बात की घोषणा कर दी है कि राहुल द्रविड़ ही टीम इंडिया के कोच रहेंगे। बीसीसीआई ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। वहीं, कोचिंग स्टाफ में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि द्रविड़ मुख्य कोच रहेंगे। विक्रम राठौर बल्लेबाजी कोच, पारस म्हाम्ब्रे गेंदबाजी और टी दिलीप फील्डिंग कोच के पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


बीसीसीआई ने विज्ञप्ति जारी कहा कि हाल ही में संपन्न विश्व कप के बाद अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ के साथ सार्थक चर्चा की और सर्वसम्मति से कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। बोर्ड भारतीय टीम को तैयार करने में द्रविड़ की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है और उनकी असाधारण व्यावसायिकता की सराहना करता है। बोर्ड एनसीए के प्रमुख और स्टैंड-इन हेड कोच के रूप में उनकी अनुकरणीय भूमिकाओं के लिए वीवीएस लक्ष्मण की भी सराहना करता है। अपनी प्रसिद्ध ऑन-फील्ड साझेदारियों की तरह द्रविड़ और लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मिलकर काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)



द्रविड़ ने कार्यकाल बढ़ाए जाने पर क्या कहा?
कार्यकाल बढ़ाए जाने पर द्रविड़ ने कहा, ''टीम इंडिया के साथ पिछले दो साल पूरी तरह से यादगार रहे हैं। हमने  साथ में उतार-चढ़ाव देखे हैं और इस पूरी यात्रा के दौरान टीम के भीतर समर्थन और सौहार्द रहा है। हमने ड्रेसिंग रूम में जो संस्कृति स्थापित की है, उस पर मुझे वास्तव में गर्व है। हमारी टीम के पास जो कौशल और प्रतिभा है, वह अभूतपूर्व है। मैं बीसीसीआई और पदाधिकारियों को मुझ पर भरोसा करने, मेरे दृष्टिकोण का समर्थन करने और इस दौरान समर्थन प्रदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं।''

रोजर बिन्नी ने कहा- यह आपसी सम्मान की बात
द्रविड़ का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, ''राहुल द्रविड़ की दूरदर्शिता, व्यावसायिकता और दृढ़ प्रयास टीम इंडिया की सफलता में महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में आप हमेशा अत्यधिक जांच के दायरे में रहते हैं। मुझे खुशी है कि उन्होंने मुख्य कोच बने रहने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। यह आपसी सम्मान की बात है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके नेतृत्व में टीम सफलता के शिखर तक पहुंचेगी।''

जय शाह ने की द्रविड़ की तारीफ
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, "मैंने उनकी नियुक्ति के समय उल्लेख किया था कि मुख्य कोच की भूमिका संभालने के लिए राहुल द्रविड़ से बेहतर कोई व्यक्ति नहीं है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से खुद को फिर से साबित कर दिया है। टीम इंडिया अब सभी प्रारूपों में एक मजबूत इकाई है। तीनों प्रारूपों में हमारी शीर्ष रैंकिंग सीधे उनके दृष्टिकोण, मार्गदर्शन और टीम के लिए उनके द्वारा तैयार किए गए रोडमैप को दर्शाती है। टीम के विकास के लिए सही मंच तैयार करने के लिए मुख्य कोच सराहना के पात्र हैं। मुख्य कोच को हमारा पूरा समर्थन प्राप्त है और हम उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर सफलता के लिए आवश्यक सभी सहायता प्रदान करेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed