फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rahul dravid unsatisfied with disparity in prize money for supporting staff by bcci

50 लाख लेकर भी BCCI से नाराज राहुल द्रविड़, सहयोगी स्टाफ के लिए रखी यह बड़ी मांग

Tue, 06 Feb 2018 02:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
rahul dravid unsatisfied with disparity in prize money for supporting staff by bcci
राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI

भारत की अंडर-19 टीम को विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई के एक फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। दरअसल वर्ल्ड कप जीतने के बाद बीसीसीआई ने कोच, खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के लिए जिस ईनामी राशि की घोषणा की थी, उसे लेकर राहुल द्रविड़ ने सख्त ऐतराज जताया है।

विज्ञापन


टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड का जोरदार स्वागत होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब द्रविड़ से पूछा गया कि कोच और सहयोगी स्टाफ को मिलने वाली ईनामी राशि में इतना अंतर क्यों है? तो इस सवाल पर राहुल ने खामोशी से अपनी नाराजगी जाहिर की। अंडर-19 क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ में फील्डिंग कोच अभय शर्मा और बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे भी शामिल हैं।

विज्ञापन

rahul dravid unsatisfied with disparity in prize money for supporting staff by bcci
राहुल द्रविड़

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद कोच राहुल द्रविड़ को 50 लाख और सहयोगी स्टाफ को 20-20 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। इसके बाद द्रविड़ ने इस अंतर पर अपनी नाराजगी जताई है। द्रविड़ का मानना है कि पूरे स्टाफ का योग्यदान बराबर और सराहनीय है। फिर सपोर्टिंग स्टाफ और कोच को मिलने वाली ईनामी राशि में यह अंतर क्यों है? कोच ने बीसीसीआई से अपील की है कि पूरे स्टाफ को एक समान राशि मिलनी चाहिए।

इससे पहले भी राहुल ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद सहयोगी स्टाफ को पूरा क्रेडिट दिया था। सहयोगी स्टाफ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था कि इस जीत में वह भी बराबरी के हिस्सेदार हैं। इसलिए सहयोगी स्टाफ की भूमिका टीम के कोच और खिलाड़ियों से किसी भी मायने में कम नहीं है। बता दें कि टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकार चौथी बार विश्व खिताब पर कब्जा जमाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed