फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid reveals funniest sledge he got and it was by an aussie

17 साल बाद द्रविड़ ने खोला करियर का बड़ा राज, बताया कैसे कंगारुओं ने की थी स्लेजिंग

Wed, 25 Jul 2018 07:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid reveals funniest sledge he got and it was by an aussie
rahul dravid aus

'मिस्टर भरोसेमंद' के नाम से मशूहर पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ से जब पूछा गया कि अब तक साथ में खेले बल्लेबाजों में कौन सर्वश्रेष्ठ हैं तो उन्होंने बेझिझक 'मास्टर-ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर का नाम लिया था।

विज्ञापन

 

दरअसल ईएसपीएन क्रिकइन्फो के एक शो में राहुल द्रविड़ से 25 सवाल पूछे गए थे, जिनमें उनकी बायोपिक, क्रिकेट करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प सवाल थे, इन्हीें में से एक था मैदान पर स्लेजिंग का। टीम इंडिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार द्रविड़ ने जो जवाब दिया वह सुन आपकी भी हंसी छुट जाएगी।

विज्ञापन


उनके साथ खेल के दौरान यह हरकत किसी और ने नहीं बल्कि स्लेजिंग के लिए बदनाम ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ही की थी। हालांकि 'मिस्टर कूल' ने किसी खिलाड़ी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन मजे से उस किस्से को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बात 2001 की है, जब कंगारु टीम भारत दौरे पर थी। तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता में हुआ, जहां फॉलोअॉन खेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने 171 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। भज्जी ने हैट्रिक जमाई तो वीवीएस लक्ष्मण (281) और राहुल द्रविड़ (180) के बीच रिकॉर्ड साझेदारी हुई थी।


स्लेजिंग की घटना को याद करते हुए राहुल द्रविड़ बताते हैं, 'ईडन गार्डेंस पर पहली पारी में मैं तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आया, मुझे याद है दूसरी पारी में विषम हालातों के बीच छठे पायदान पर उतरना पड़ा। इसलिए मुझ पर कमेंट किया गया कि सीरीज अंत होते-होते कहीं तुम्हें 12वें पायदान पर न उतरना पड़े। यह बेहद 'मजेदार स्लेजिंग' थी।'


उस दौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान स्टीव वॉ के हाथों में थी तो सौरव गांगुली भारतीय टीम के कप्तान थे। मौजूदा दौर में टीम की अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं, अब उनपर 1 अगस्त से शुरू होने वाली 5 टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड को धूल चटाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed