{"_id":"5a43ef014f1c1ba12d8bb0cf","slug":"rahul-dravid-confident-of-team-indias-series-win-in-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल द्रविड़ को है भरोसा, टीम इंडिया इस बार दक्षिण अफ्रीका में कमाल करेगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राहुल द्रविड़ को है भरोसा, टीम इंडिया इस बार दक्षिण अफ्रीका में कमाल करेगी
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कप्तान और अंडर-19 व इंडिया 'ए' के कोच राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करेगी। द्रविड़ ने कहा कि टीम इंडिया के पास दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का यह बेहतरीन मौका है। 'द वॉल' के नाम से मशहूर द्रविड़ ने कहा कि टीम इंडिया के बल्लेबाजों की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
द्रविड़ ने एक इंटरव्यू में कहा, 'इस बार भारत के पास अच्छा मौका होगा कि वह दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन करे क्योंकि टीम बेहद संतुलित है। टीम के पास अच्छा स्पिन अटैक, बेहतरीन तेज गेंदबाजों के साथ उम्दा ऑलराउंडर मौजूद हैं और हमारे बल्लेबाज भी बहुत अनुभवी हैं। मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दमदार खेल दिखाएगी।'
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बल्लेबाजों के बारे में बात करते हुए द्रविड़ ने कहा, 'टीम इंडिया में शिखर धवन, विराट कोहली, मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज व अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं। यह सभी पहले भी दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर चुके हैं और वहां की परिस्थितियों से वाकिफ हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'अगर आपको परिस्थितियों का पता हो तो आप चुनौतियों का सामना अच्छे से करते हैं और इस बार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इसी वजह से भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करती नजर आएगी।'
याद हो कि साल 2006 में टीम इंडिया ने राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में ही दक्षिण अफ्रीका में पहली बार कोई टेस्ट मैच जीता था। इसके बाद एमएस धोनी की कप्तानी में साल 2010-11 में भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर की। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 जनवरी से केपटाउन में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।