फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid Car Suffers Collision With Auto In Bengaluru, Heated Argument Video between Dravid-Driver

Rahul Dravid: बंगलूरू में ऑटो से टकराई द्रविड़ की कार, भारत के पूर्व कोच और ऑटो रिक्शा चालक की बहस का वीडियो

Wed, 05 Feb 2025 08:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Feb 2025 08:46 AM IST
सार

द्रविड़ की कार एक सामान उठाने वाली ऑटो से टकरा गई थी, जिससे उनकी और ड्राइवर के बीच सड़क पर बहस हो गई थी। यह स्पष्ट नहीं है कि द्रविड़ अपनी कार चला रहे थे या नहीं। 

विज्ञापन
Rahul Dravid Car Suffers Collision With Auto In Bengaluru, Heated Argument Video between Dravid-Driver
द्रविड़ - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के महान बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ की कार बंगलूरू में ऑटो रिक्शा से टकरा गई। द्रविड़ का ऑटो रिक्शा चालक से बहस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसमें आमतौर पर कूल माने जाने वाले द्रविड़ गुस्सा करते हुए दिख रहे हैं। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। सड़क किनारे से गुजर रहे एक राहगीर ने वीडियो कैप्चर किया है। वीडियो में द्रविड़ अपनी मूल भाषा कन्नड़ में ड्राइवर के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ की कार एक सामान उठाने वाली ऑटो से टकरा गई थी, जिससे उनकी और ड्राइवर के बीच सड़क पर बहस हो गई थी। यह स्पष्ट नहीं है कि द्रविड़ अपनी कार चला रहे थे या नहीं। 
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना बंगलूरू के एक व्यस्त इलाके कनिंघम रोड पर हुई। सूत्रों ने बताया कि जब यह घटना हुई तब द्रविड़ इंडियन एक्सप्रेस जंक्शन से हाई ग्राउंड्स की ओर जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ की कार यातायात में फंस गई थी और ऑटो चालक ने कथित तौर पर पीछे से अपनी गाड़ी कार में टक्कर मार दी। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से जाने से पहले द्रविड़ ने ऑटो चालक का फोन नंबर रख लिया। घटना के बारे में अधिक जानकारी सामने आना बाकी है। द्रविड़ के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया बंगलूरू द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के मुताबिक, मामूली टक्कर के बाद कनिंघम रोड पर बहस हुई। पोस्ट में कहा गया है कि इस प्रक्रिया में किसी भी वाहन से किसी को चोट नहीं आई। डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मंगलवार शाम साढ़े छह बजे के आसपास हुई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टक्कर और दुर्घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि द्रविड़ ने घटनास्थल से जाने से पहले गुड्स ऑटो ड्राइवर का फोन नंबर और ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर लिया था।
विज्ञापन

52 वर्षीय द्रविड़ भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 में देश के लिए 24,000 से अधिक रन बनाए हैं। द्रविड़ ने 2007 विश्व कप में भी भारत का नेतृत्व किया था। द्रविड़ की भारतीय टीम के साथ सबसे हालिया भागीदारी मुख्य कोच के रूप में आई थी। भारत ने उनकी देखरेख में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। उस टूर्नामेंट के बाद द्रविड़ पूर्व इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से जुड़ गए हैं। उन्होंने मुख्य कोच के रूप में पदभार संभाला है। वह आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में आरआर के साथ शामिल थे, जहां टीम ने नीलामी इतिहास में सबसे कम उम्र के 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को खरीदने के लिए सुर्खियां बटोरीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed