फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open 2022: Rafael Nadal storms into his sixth Australian Open final, defeats Matteo Berrettini of Italy 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 in the semi-final

Australian Open 2022: छठी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम से बस एक कदम दूर

Fri, 28 Jan 2022 12:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Jan 2022 12:31 PM IST
सार

35 साल के नडाल की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग पांच है। वह इतिहास रचने से बस एक कदम दूर हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतते ही वह सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी नडाल, नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ने 20-20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं।

विज्ञापन
Australian Open 2022: Rafael Nadal storms into his sixth Australian Open final, defeats Matteo Berrettini of Italy 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 in the semi-final
राफेल नडाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेन के दिग्गज टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। यह उनका छठा ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल होगा। मेलबर्न के रोड लेवर अरेना में खेले गए सेमीफाइनल में उन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त इटली के माटेओ बैरेटिनी को 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। फाइनल में नडाल का सामना रूस के डेनिल मेदवेदेव से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में उन्होंने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को हराया।
विज्ञापन


नडाल का यह चारों ग्रैंडस्लैम मिलाकर 29वां फाइनल होगा। उन्होंने अब तक फ्रेंच ओपन के सबसे ज्यादा 13 फाइनल मुकाबले खेले हैं और इन सभी में जीत हासिल की है। वहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपन का यह उनका छठा फाइनल होगा। नडाल यूएस ओपन और विम्बलडन के पांच-पांच फाइनल मुकाबले खेल चुके हैं। 
विज्ञापन


इतिहास रचने से बस एक कदम दूर हैं नडाल
35 साल के नडाल की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग पांच है। वह इतिहास रचने से बस एक कदम दूर हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतते ही वह सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी नडाल, नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ने 20-20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। जोकोविच यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे। वह डिफेंडिंग चैंपियन थे और सबसे ज्यादा नौ बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है। नडाल ने यह खिताब सिर्फ एक बार 2009 में जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माटेओ बैरेटिनी vs राफेल नडाल

नडाल ने सिर्फ एक ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता
नडाल ने अब तक करियर में अब तक कुल 89 टाइटल जीते हैं। 20 ग्रैंडस्लैम की बात करें तो उन्होंने 13 फ्रेंच ओपन टाइटल (2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020), दो विम्बलडन टाइटल (2008, 2010), चार यूएस ओपन टाइटल (2010, 2013, 2017, 2019) और एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009) जीता है। नडाल के नाम रिकॉर्ड लगातार 849 हफ्ते (2005-21) से टॉप-10 में बने रहने का रिकॉर्ड है। इसमें 209 हफ्ते तक वह नंबर एक पर रहे और 160 लगातार हफ्ते तक नंबर दो पर रहे।

नडाल का ऑस्ट्रेलियन ओपन में 90वां मैच
ग्रैंडस्लैम में नडाल ने कुल मिलाकर 338 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 297 मैच जीते हैं, जबकि 41 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में नडाल ने 90 मुकाबले खेले हैं। इसमें से उन्होंने 75 मैच जीते हैं और 15 में हार का सामना करना पड़ा है। वह अब तक इस सीजन में लगातार नौ मैचों से अजेय हैं।


नडाल और बैरेटिनी के बीच दूसरा मुकाबला था
नडाल और बैरेटिनी के बीच यह ओवरऑल दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों 2019 यूएस ओपन के सेमीफाइनल में भी भिड़ चुके हैं। तब नडाल ने इटैलियन खिलाड़ी को 7-6, 6-4, 6-1 से हराया था। वहीं आज ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी नडाल ने अपना दबदबा कायम रखा। पहले दो सेट को नडाल ने आसानी से 6-3, 6-2 से जीता।

इसके बाद तीसरे सेट में बैरेटिनी ने वापसी की और 6-3 से जीत हासिल की। हालांकि, अगले सेट में नडाल ने अपने अनुभव का फायदा उठाया और बैरेटिनी को टिकने का मौका नहीं दिया। उन्होंने आखिरी सेट 6-3 से जीता और साथ ही फाइनल में भी जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed