फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   r ashwin made a good record in t20

मिस्टर 'भरोसेमंद' ने धोनी का विश्वास जीता, रचा इतिहास

Mon, 16 May 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
r ashwin made a good record in t20
- फोटो : getty

महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का आईपीएल में आगाज बेहद निराशाजनक रहा। यह टीम का पहला सीजन है और टीम पूरी तरह से फ्लॉप रही। 12 मैचों में पुणे की टीम महज तीन मैच ही जीत सकी जबकि 9 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


शनिवार का दिन भी पुणे के लिए अच्छा नहीं रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे विपक्षी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के समक्ष सिर्फ 104 का लक्ष्य रख सकी। बीच में बारिश ने विघ्न डाला और केकेआर डकवर्थ लुइस नियम से विजयी घोषित हुआ। इस हार के साथ ही पुणे आईपीएल के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन


यह मैच हालांकि टीम के हित में नहीं रहा लेकिन टीम के गेंदबाज आर अश्विन के लिए नहीं। अश्विन आईपीएल में लगातार फ्लॉप चल रहे थे लेकिन इस मुकाबले में वह टीम में सफलता झटकने वाले इकलौते गेंदबाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने पहले गेंदबाजी अश्विन को ही दी। इन्होंने धोनी का विश्वास जीता और पहले ही ओवर में दो विकेट झटक लिए। इन दोनों विकेटों के साथ ही अश्विन के नाम टी-20 में नया रिकॉर्ड भी बन गया। इस साल अश्विन ने अपने पहले ओवर में गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट झटके हैं। ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले गेंदबाज बन गए हैं।

धोनी ने कोच ने डकवर्थ को कहा बकवास

r ashwin made a good record in t20

धोनी की टीम राइजिंग पुणे के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम की हार पर अपना मुंह खोला है। उन्होंने डकवर्थ लुइस नियम को बकवास करार दिया है। उन्होंने कहा कि मैच में बारिश हो जाने के बाद एक टीम को हारा हुआ घोषित कर दिया जाए।

फ्लेमिंग ने कहा कि डकवर्थ टी-20 खेल के लिए सही नहीं है। शनिवार को हुए इस मैच में डकवर्थ नियम के अनुसार, पुणे को हराने के लिए केकेआर को जीत के लिए 9 ओवरों में 66 रन की जरुरत थी जिसे केकेआर ने 5 ओवरों में ही हासिल कर लिया था।

पुणे की ओर से कप्तान धोनी सबसे खराब परफॉर्मर रहे। उन्होंने 22 गेंद खाकर सिर्फ 8 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरे धोनी को तेज रनों की जरुरत थी लेकिन केकेआर की घातक गेंदबाजी के आगे वह बल्ले से बेबस नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed