{"_id":"685026d7db84642dd10e0ff1","slug":"r-ashwin-led-team-the-dindigul-dragons-accused-of-ball-tampering-with-chemically-treated-towels-in-tnpl-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TNPL: अश्विन की अगुआई वाली डिंडिगुल ड्रैगन्स टीम पर लगा गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप, टीएनपीएल ने मांगे सबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
TNPL: अश्विन की अगुआई वाली डिंडिगुल ड्रैगन्स टीम पर लगा गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप, टीएनपीएल ने मांगे सबूत
Mon, 16 Jun 2025 07:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 16 Jun 2025 07:44 PM IST
सार
मदुरै पैंथर्स ने टीएनपीएल को लिखित शिकायत कर आरोप लगाए कि अश्विन की अगुआई वाली टीम ने गेंद की स्थिति बदलने के लिए कथित तौर पर रसायनों से उपचारित तौलिये का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि लगातार चेतावनी देने के बावजूद वे ऐसा करते रहे।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ANI
Please wait...
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) के नौवें संस्करण में लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मैदानी अंपायर से भिड़ने के बाद प्रतिबंध झेलने वाले अश्विन की अगुआई वाली टीम पर इस टूर्नामेंट की एक अन्य फ्रेंचाइजी ने गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। टीएनपीएल की आठ टीमों में से एक सिएचम मदुरै पैंथर्स ने अश्विन की अगुआई वाली टीम डिंडिगुल ड्रैगन्स पर शनिवार 14 जून को खेले गए मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मदुरै पैंथर्स ने लिखित रूप से की शिकायत
पैंथर्स ने ड्रैगन्स पर 14 जून को सलेम में हुए मैच के दौरान केमिकल (रसायन) लगे तौलिये का इस्तेमाल करके गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। यह समझा जाता है कि इन तौलियों को राज्य क्रिकेट संघ ने गेंद के गीला होने पर उसे पोंछने के लिए मुहैया कराया था। गेंद को सुखाने का काम मैदानी अंपायरों की मौजूदगी में किया गया। मदुरै पैंथर्स ने टीएनपीएल को लिखित शिकायत कर आरोप लगाए कि अश्विन की अगुआई वाली टीम ने गेंद की स्थिति बदलने के लिए कथित तौर पर रसायनों से उपचारित तौलिये का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि लगातार चेतावनी देने के बावजूद वे ऐसा करते रहे। हालांकि, टीएनपीएल के सीईओ प्रसन्ना कनन ने किसी भी तरह की गड़बड़ी को खारिज कर दिया है। उन्होंने मदुरै पैथर्स से अश्विन और डिंडिगुल पर लगाए आरोपों का सबूत देने के लिए कहा है।

टीएनपीएल के सीईओ बोले- सबूत नहीं मिले तो पैंथर्स पर लगेगा जुर्माना
उन्होंने कहा, 'अगर दावों में कोई दम है तो हम एक स्वतंत्र समिति का गठन करेंगे। बिना पर्याप्त सबूत के किसी खिलाड़ी या फ्रेंचाइजी के खिलाफ ऐसे आरोप लगाना अनुचित है। अगर कोई सबूत पेश नहीं किया जाता है, तो मदुरै पैंथर्स को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।' प्रसन्ना ने यह भी स्पष्ट किया कि टीएनपीएल ने अंपायरों के सामने गेंद सुखाने के लिए लीग द्वारा उपलब्ध कराए गए तौलिये के इस्तेमाल की अनुमति दी है। यह निर्णय लीग के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो तमिलनाडु में मानसून के मौसम के साथ मेल खाता है।

पता चला है कि टीएनपीएल इस मुद्दे पर चर्चा के लिए एक आंतरिक समिति गठित करने जा रहा है। पैंथर्स के सीईओ महेश एस ने टीएनपीएल को पत्र लिखकर गत चैंपियन ड्रैगन्स द्वारा गेंद से स्पष्ट छेड़छाड़ का दावा किया। अपने पत्र में महेश ने टीएनपीएल के शीर्ष अधिकारियों से तौलिये के स्रोत की जांच करने को भी कहा। सलेम क्रिकेट फाउंडेशन ग्राउंड में हुए इस मैच में ड्रैगन्स ने पैंथर्स को नौ विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन बनाए। अश्विन को कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने अपने चार ओवर में 27 रन दिए। उन्होंने हालांकि सलामी बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 49 रन बनाए और ड्रैगन्स ने 12.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।