फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   punjab kings to take on hobart in CLT20.

CLT20 में पंजाब किंग्स को नहीं मिलेगा इस गेंदबाज का साथ

Thu, 18 Sep 2014 03:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Sep 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
punjab kings to take on hobart in CLT20.
आईपीएल-7 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके उपविजेता बनी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अब चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में जलवा बिखेरने को तैयार है। पंजाब इस टूर्नामेंट में गुरुवार को ग्रुप-बी के अपने पहले मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस से भिड़ेंगी।
विज्ञापन


पंजाब को हालांकि अपने स्टार तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन की कमी खलेगी लेकिन उसकी सबसे बड़ी ताकत बल्लेबाजी है। जॉर्ज बैली की अगुआई में पंजाब के पास ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर, वीरेंद्र सहवाग जैसे अनुभवी जबकि मनन वोरा जैसा युवा बल्लेबाज है। गेंदबाजी में अक्षर पटेल, लक्ष्मीपति बालाजी और श्रीलंकाई मीडियम पेसर थिसारा परेरा किसी भी टीम के लिए घातक हो सकते हैं।
विज्ञापन


पंजाब के पास संजय बांगर जैसा करिश्माई कोच हैं जिसने इस साल टीम को फाइल तक का सफर तय कराया।

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम होबार्ट हरिकैंस के कप्तान टिम पैने हैं। टीम में डग बोलिंगर, बेन हिलफेनहास, जेवियर डोहार्टी और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी किंग्स इलेवन पंजाब से नहीं जुड़ेगा तेज गेंदबाज

punjab kings to take on hobart in CLT20.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा है कि तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन पसली की चोट के कारण होने के कारण अभी चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब से नहीं जुड़ेंगे।

सीए के फिजियोथेरेपिस्ट एलेक्स कंटूरिस ने कहा, "मिचेल को जिम्बाब्वे के हालिया दौरे से पसली में थोड़ा दर्द हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद से उनके कुछ स्कैन हुए हैं उससे पता चला है कि उनकी पसली के ऊपरी हिस्से में कुछ समस्या है। वह तभी से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं और इस चोट का इलाज करा रहा हैं। अभी तक उनकी चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है और उन्हें स्वस्थ होने में कुछ हफ्ते लगेंगे।"

वहीं सीए के कार्यकारी जनरल मैनेजर पैट होवर्ड ने कहा, "डॉक्टरों की सलाह के बाद जॉनसन को चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट खेलने के लिए अभी अनुमति नहीं दी जा रही है।" आईपीएल-7 में जॉनसन ने पंजाब टीम के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 मैचों में 17 विकेट लिए थे।

डुमिनी भी चोट के कारण टूर्नामेंट से हटे

punjab kings to take on hobart in CLT20.
चोटिल होने के कारण बड़े खिलाड़ियों का टूर्नामेंट से बाहर होने का स‌िलसिला जारी है। दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन आलराउंडरों में शुमार जीन पॉल डुमिनी भी चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

अफ्रीकी टीम केप कोबराज की ओर से खेलने आने वाले डुमिनी चोट लगने के कारण इस चैंपियंस लीग में नहीं होंगे। उन्हें इसी महीने जिम्बाब्वे में खेली गई त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दौरान उनकी कुहनी में चोट लग गई थी। समय से फिट नहीं हो पाने के कारण उन्होंने टीम से नाम वापस ले लिया और भारत नहीं आने का फैसला लिया।

हालांकि उनकी जगह किसे भारत भेजा जाएगा यह अभी तय नहीं हो सका है। डुमिनी ने केप कोबराज के लिए 40 मैचों में 981 रन बनाए हैं। वह पहले 3 बार 3 अन्य टीमों की ओर से टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं। इससे पहले अनफिट होने के कारण डेल स्टेन भी इस टूर्नामेंट से नाम वापस ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed