फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab Kings captain Shreyas Iyer says job is only half done ahead of IPL 2025 Final against RCB

IPL 2025: 'काम अभी अधूरा है...', आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच से पहले श्रेयस ने भरी हुंकार; पोंटिंग को सराहा

Tue, 03 Jun 2025 08:20 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Jun 2025 08:20 AM IST
सार

श्रेयस ने क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई थी। अब पंजाब का मंगलवार को फाइनल में सामना आरसीबी से होगा।

विज्ञापन
Punjab Kings captain Shreyas Iyer says job is only half done ahead of IPL 2025 Final against RCB
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि उनका काम अभी अधूरा है क्योंकि टीम ने अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। श्रेयस ने क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई थी। अब पंजाब का मंगलवार को फाइनल में सामना आरसीबी से होगा। श्रेयस ने पिछले साल अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को खिताब दिलाया था और अब वह पंजाब को पहली ट्रॉफी दिलाने के प्रयास में हैं। 
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं श्रेयस 
श्रेयस ने आईपीएल के इस सत्र में करीब 176 की स्ट्राइक रेट से छह अर्धशतक समेत 16 पारियों में 603 रन बनाए हैं। श्रेयस ने फाइनल से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, टीम के लिए मैच जीतना सबसे अच्छा अहसास है और दबाव के हालात में तो मैं इसे (मुंबई के खिलाफ) अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी कहूंगा। मैं हालात के अनुरूप खेलने की कोशिश करता हूं और ज्यादा आगे की नहीं सोचता। अगर मैं लक्ष्य का पीछा कर रहा हूं तो जरूरी रनरेट देखता हूं और यह कि विकेट कैसा है और कौन से गेंदबाज आने हैं। इसके आधार पर ही मैं रणनीति बनाता हूं और मैच को आखिर तक ले जाने की कोशिश करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयस ने कहा कि काम अभी आधा हुआ है लिहाजा रविवार को उनका जश्न मनाने का मन नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'अभी काम पूरा नहीं हुआ है। हमें कल एक और मैच खेलना है। मैं यही सोच रहा हूं कि अभी काम अधूरा है। मुझे कल फिर खेलना है।' उन्होंने कहा कि टीम में बाकी खिलाड़ियों के योगदान से उन्हें खुलकर खेलने में मदद मिली। पंजाब के कप्तान ने कहा, कप्तान का काम अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना है। हमने टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत की और उस लय को बनाए रखा। इसमें सभी ने योगदान दिया।
विज्ञापन

अय्यर ने कोच रिकी पोंटिंग की तारीफ करते हुए कहा, वह शानदार कोच हैं और वह सभी को बराबरी से देखते हैं। इससे हर खिलाड़ी का मनोबल बढता है, चाहे जूनियर हो या सीनियर। इससे उन्हें खुलकर खेलने की आजादी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed