फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   punjab cm captain amrinder singh says Surprised at exclusion of Mohali for IPL, want BCCI to reconsider decision

IPL 2021: पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह को रास नहीं आया शेड्यूल, उठाए सवाल

Mon, 08 Mar 2021 05:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 08 Mar 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
punjab cm captain amrinder singh says Surprised at exclusion of Mohali for IPL, want BCCI to reconsider decision
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ani

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मोहाली में आईपीएल के कोई भी मैच नहीं करवाए जाने को लेकर भड़क उठे हैं। उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि आप आईपीएल मुकाबलों का आयोजन मुंबई में कर सकते हैं, जहां हर रोज नौ हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आ रहे हैं। मगर आप मोहाली (पंजाब) में नहीं कर सकते हैं। सीएम ने आगे कहा कि हम आईपीएल के दौरान सारे एहतियात बरतेंगे।

विज्ञापन

 


सभी मुकाबले सिर्फ छह शहरों में 
तमाम तरह की आशंकाओं और अटकलों पर विराम लगाते हुए बीसीसीआई ने रविवार को लीग के आधिकारिक शेड्यूल का एलान कर दिया। कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए बीसीसीआई ने कई सारे बदलाव भी किए हैं और लीग के आयोजन की तैयारियों पर स्थिति स्पष्ट की। 9 अप्रैल से 14वें सीजन का आगाज होगा। देश के छह अलग-अलग स्थानों पर कुल 52 दिनों तक मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 56 लीग मैच और प्लेऑफ-फाइनल के चार मुकाबले होंगे। दिलचस्प यह होगा कि सभी टीमें लीग स्टेज के मुकाबले सिर्फ चार स्थानों पर खेलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मुकाबले सिर्फ छह शहरों में 
सभी मुकाबले सिर्फ छह शहरों में होंगे। चेन्नई, मुंबई कोलकाता और बंगलूरू दस-दस मैचों की मेजबानी करेंगे तो अहमदाबाद और दिल्ली में आठ-आठ मैच खेले जाएंगे। इस बार के आईपीएल में राजस्थान, पंजाब और हैदराबाद में मुकाबले नहीं होंगे। किसी भी टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा नहीं मिलेगा। सभी मैच तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे और कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। सभी टीमें लीग स्टेज के दौरान छह स्थानों में से चार पर ही मैच खेलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed