{"_id":"34813d46-3deb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"punjab-beat-rajasthan-by-nine-wickets-in-ranji-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजीः चैंपियन राजस्थान को पंजाब ने नौ विकेट से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजीः चैंपियन राजस्थान को पंजाब ने नौ विकेट से रौंदा
मोहाली/एजेंसी
Updated Tue, 04 Dec 2012 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवनजोत सिंह के नाबाद शतक की बदौलत पंजाब ने गत दो बार के रणजी चैंपियन राजस्थान को नौ विकेट से हरा दिया है। रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'ए' मैच में मिली इस शानदार जीत से पंजाब को पूरे छह अंक मिले हैं। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम ने मैच के तीसरे दिन एक विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए थे। मंगलवार को बिना विकेट गंवाए 206 रन बनाकर राजस्थान को नौ विकेट की करारी मात देकर इस सत्र की चौथी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मैच के चौथे दिन पंजाब की ओर से युवा बल्लेबाज जीवनजोत ने 80 रन से और रवि इंदर सिंह ने 34 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 142 रन जोड़कर टीम को 206 के लक्ष्य तक पहुंचा दिया। जीवनजोत ने 171 गेंदों में 21 चौकों की मदद से नाबाद 110 रनों की पारी खेली। अपने पहले ही सत्र में जीवनजोत का यह तीसरा शतक है। वह अब तक पांच मैचों में 103.16 के औसत से 619 रन बना चुके हैं। वहीं रवि इंदर ने 94 गेंदों में नाबाद 60 रन ठोके।
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही पंजाब के ग्रुप 'ए' में अब पांच मैचों से 29 अंक हो गए हैं और उसका चोटी का स्थान बरकरार है। इस समय ग्रुप में पंजाब के आसपास कोई अन्य टीम दिखाई नहीं दे रही है। राजस्थान को सत्र की पहली हार झेलने के लिए मजबूर होना पड़ा और वह चार मैचों में पांच अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन
संक्षिप्त स्कोर: राजस्थान 222 और 196
पंजाब 215 और एक विकेट पर 206