{"_id":"8e6b2ab4-a6ce-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"pune-warriors-vs-sunrisers-hyderabad-preview-of-ipl-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉरियर्स और सनराइजर्स में होगा कांटे का मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वॉरियर्स और सनराइजर्स में होगा कांटे का मुकाबला
पुणे/एजेंसी
Updated Wed, 17 Apr 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को उसी की मांद में करारी शिकस्त देकर पुणे वारियर्स के हौसले सातवें आसमान पर हैं।
विज्ञापन
बुधवार को पुणे जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत की इस लय को बरकरार रखना होगा। कई सितारों से सजी पुणे ने अभी तक पांच में से दो मैच जीते हैं।
श्रीलंकाई खिलाड़ियों के चेन्नई में खेलने पर प्रतिबंध के कारण नियमित कप्तान एंजेलो मैथ्यूज इस मैच में नहीं उतरे थे लेकिन वह हैदराबाद के खिलाफ वापसी करेंगे।
विज्ञापन
टीम के पास सनराइजर्स के खिलाफ पिछली हार का बदला लेने का भी मौका रहेगा।
वहीं, हैदराबाद ने अभी तक पांच में से तीन मैच जीते हैं और दो गंवाएं हैं। टीम को पिछले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों 48 रन से शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन