{"_id":"6305fff69c721b173452cc23","slug":"punajb-kings-ipl-2023-mayank-agarwal-is-not-being-removed-from-captaincy-punjab-kings-rubbished-the-rumours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab Kings Captaincy: कप्तानी से नहीं हटाए जा रहे हैं मयंक अग्रवाल, पंजाब किंग्स ने अफवाहों को किया खारिज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Punjab Kings Captaincy: कप्तानी से नहीं हटाए जा रहे हैं मयंक अग्रवाल, पंजाब किंग्स ने अफवाहों को किया खारिज
Wed, 24 Aug 2022 04:11 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 24 Aug 2022 04:11 PM IST
सार
मयंक के लिए पिछला सीजन निराशाजनक रहा था। वह बल्ले से 12 पारियों में 16.33 की औसत से 196 रन ही बना सके थे। इस दौरान उनका औसत 122.5 का था। वह अपनी टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में भी नहीं थे।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने गुरुवार को लीग के अगले सत्र से पहले टीम की कप्तानी में संभावित बदलाव की अफवाहों को खारिज कर दिया। इस हफ्ते की शुरुआत में मीडिया में इस बात की अटकलें तेज थीं कि आईपीएल 2023 से पहले टीम के कप्तान मयंग अग्रवाल को हटाया जा सकता है। उनके स्थान पर इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को कप्तानी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ''पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की कप्तानी से संबंधित रिपोर्ट कई खेल वेबसाइट द्वारा प्रकाशित की गई। हम यह बताना चाहेंगे कि टीम के किसी भी अधिकारी ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है।" मयंक अग्रवाल को आईपीएल 2022 से पहले टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्हें केएल राहुल की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राहुल नई टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मयंक के लिए पिछला सीजन निराशाजनक रहा था। वह बल्ले से 12 पारियों में 16.33 की औसत से 196 रन ही बना सके थे। इस दौरान उनका औसत 122.5 का था। वह अपनी टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में भी नहीं थे। उनकी कप्तानी की बात करें तो पंजाब की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी। तूफानी बल्लेबाजी की फौज होने के बावजूद टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी।
मयंक फिलहाल कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) टी20 लीग में खेल रहे हैं। उन्होंने बेंगलुरु ब्लास्टर्स के लिए 11 पारियों में 480 रन बना चुके हैं। उनका औसत 53.33 और स्ट्राइक रेट 167.24 का रहा है। मयंक ने दो शतक भी लगाए हैं। मयंक की शानदार बल्लेबाजी के चलते उनकी टीम बेंगलुरु ब्लास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उसका सामना गुलबर्ग मिस्टिक्स या मैसूर वॉरियर्स के साथ होगा।