फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pujara hits century in presence of his fiance

महिला मित्रों की मौजूदगी में बढ़िया खेलते हैं क्रिकेटर

Fri, 16 Nov 2012 05:17 PM IST
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 16 Nov 2012 05:17 PM IST
विज्ञापन
pujara hits century in presence of his fiance

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 95वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मारकर अपना शतक पूरा किया। पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया धीरे-धीरे अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुटी है।  

विज्ञापन


राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के संन्यास के बाद टीम इंडिया के सामने एक अहम सवाल यह था कि कौन सा युवा खिलाड़ी इन महान खिलाड़ियों की जिम्मेदारी को संभालेगा। यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि चेतेश्वर पुजारा इन महान खिलाड़ियों की जगह ले पाएंगे या नहीं, लेकिन घरेलू मैदान पर शतक भी अपने आप में मायने रखते हैं। पुजारा इन महान खिलाड़ियों की जगह की भरपाई में लगे हैं। पुजारा ने अपने कैरियर का पांचवा टेस्ट मैच खेलते हुए अपने कैरियर का दूसरा शतक जड़ा है।
विज्ञापन


पुजारा का यह टेस्ट शतक एक और मायने में खास है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच शुरू होने से ठीक पहले इनकी सगाई हुई थी। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा की सगाई सात नवंबर को राजस्थान की पूजा पाबरी से हुई थी। पूजा इस टेस्ट मैच को देखने के लिए मैदान पर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब टेस्ट क्रिकेट भी सिर्फ क्रिकेट मात्र नहीं रह गया है। बदलते परिवेश में क्रिकेट का प्रारूप भी बदला और देखने वाले दर्शक भी। अब क्रिकेट के सभी प्रारूप में क्रिकेट खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड या पत्नी मौजूद होती हैं। अगर क्रिकेट पंडितों की मानें तो मैदान पर खिलाड़ियों के महिला मित्रों की मौजूदगी अहम मानी जाती है। इस फेहरिश्त में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान माइकल क्लार्क और श्रीलंका टीम के कप्तान महेला जयवद्धने भी शामिल हैं।


धोनी की पत्नी साक्षी आईपीएल के मैचों के दौरान अकसर मैदान पर देखी जाती हैं, वहीं श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवद्धने की पत्नी भी वर्ल्ड कप फाइनल 2011 के दिन मैदान पर मौजूद थीं तब जयवद्धने ने नाबाद शतक जड़ा था। कुछ ऐसा ही हाल ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान माइकल क्लार्क का भी है, जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की मौजूदगी में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ा था। क्रिकेट विश्लेषकों की मानें तो पत्नियों और महिला मित्रों की मौजूदगी से शायद इन खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed