फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pujara and Jadeja No 2 in ICC Test Rankings

ICC ने जारी की टेस्ट रैंकिंग, दूसरे नंबर पर पुजारा और जडेजा, जानिए कौन है टॉप पर

Wed, 29 Nov 2017 08:16 AM IST
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम Updated Wed, 29 Nov 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
Pujara and Jadeja No 2 in ICC Test Rankings
जडेजा और पुजारा - फोटो : File
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दबदबा न सिर्फ मैदान पर काबिज है बल्कि आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी साफ दिखाई दे रहा है। आईसीसी ने मंगलवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की जिसमें टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा दूसरे नंबर पर हैं तो कप्तान विराट कोहली 5वें नंबर पर।  
विज्ञापन

पुजारा तीसरी बार आईसीसी की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे हैं। इससे पहले वो मार्च में ऑस्ट्रेलिया के रांची टेस्ट के बाद यहां थे और आखिरी बार अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के बाद यह नंबर हासिल करने में कामयाब रहे थे।  
विज्ञापन


पुजारा ने नागपुर टेस्ट में 143 रन की पारी खेली, जिसका सीधा फायदा उनकी आईसीसी रैंकिंग में हुआ है। पुजारा को इस पारी से 22 अंकों का फायदा हुआ और अब वो अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 888 अंक पर काबिज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विराट कोहली ने इस मैच में शानदार 213 रन की पारी खेली और उन्हें 11 अंकों का फायदा हुआ। वर्तमान समय में कोहली के 877 अंक हैं।  

ये भी पढ़ेंः महान गेंदबाज बोले- पाक के साथ सीरीज के लिए ICC में BCCI को मनाने का दम नहीं


आईसीसी की रैंकिंग में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ हैं। स्मिथ 941 अंकों के साथ इस सूची में टॉप पर हैं। वहीं तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट हैं और चौथे पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं। 

गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो इसमें बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंजर शाकिब अल हसन पहले नंबर पर हैं तो वहीं टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। भुवनेश्वर कुमार 28वें और ईशांत शर्मा 30वें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed