{"_id":"5a1d255d4f1c1bce408b9a0a","slug":"pujara-and-jadeja-no-2-in-icc-test-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC ने जारी की टेस्ट रैंकिंग, दूसरे नंबर पर पुजारा और जडेजा, जानिए कौन है टॉप पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC ने जारी की टेस्ट रैंकिंग, दूसरे नंबर पर पुजारा और जडेजा, जानिए कौन है टॉप पर
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
Updated Wed, 29 Nov 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
जडेजा और पुजारा
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दबदबा न सिर्फ मैदान पर काबिज है बल्कि आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी साफ दिखाई दे रहा है। आईसीसी ने मंगलवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की जिसमें टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा दूसरे नंबर पर हैं तो कप्तान विराट कोहली 5वें नंबर पर।
पुजारा तीसरी बार आईसीसी की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे हैं। इससे पहले वो मार्च में ऑस्ट्रेलिया के रांची टेस्ट के बाद यहां थे और आखिरी बार अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के बाद यह नंबर हासिल करने में कामयाब रहे थे।
पुजारा ने नागपुर टेस्ट में 143 रन की पारी खेली, जिसका सीधा फायदा उनकी आईसीसी रैंकिंग में हुआ है। पुजारा को इस पारी से 22 अंकों का फायदा हुआ और अब वो अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 888 अंक पर काबिज हैं।
विज्ञापन
वहीं विराट कोहली ने इस मैच में शानदार 213 रन की पारी खेली और उन्हें 11 अंकों का फायदा हुआ। वर्तमान समय में कोहली के 877 अंक हैं।
ये भी पढ़ेंः महान गेंदबाज बोले- पाक के साथ सीरीज के लिए ICC में BCCI को मनाने का दम नहीं
आईसीसी की रैंकिंग में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ हैं। स्मिथ 941 अंकों के साथ इस सूची में टॉप पर हैं। वहीं तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट हैं और चौथे पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो इसमें बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंजर शाकिब अल हसन पहले नंबर पर हैं तो वहीं टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। भुवनेश्वर कुमार 28वें और ईशांत शर्मा 30वें स्थान पर हैं।