{"_id":"7b6e928a-8599-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"pujara-and-ashwin-move-up-icc-rankings-after-aussie-demolition","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंकिंग में पुजारा और अश्विन ने लगाई छलांग ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रैंकिंग में पुजारा और अश्विन ने लगाई छलांग
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 05 Mar 2013 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की नई रन मशीन चेतेश्वर पुजारा और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन का इनाम रैंकिंग में मिला है। मौजूदा ताजा रैंकिंग में दोनों भारत के शीर्ष बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पुजारा ने 204 रन की धमाकेदार पारी खेली। इससे वह आईसीसी की ताजा रैंकिंग में 12 स्थानों की छलांग से 11वें पायदान पर पहुंच गए। पुजारा ने अपनी सर्वश्रेष्ठ रेंटिंग अंक 740 भी हासिल की।
विज्ञापन
अश्विन टॉप-10 गेंदबाजों में जगह बनाने में कामयाब रहे। अश्विन ने इस मैच में कुल 11 विकेट झटक रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर चढ़कर आठवें पायदान पर काबिज हो गए। शुरुआती दो टेस्ट से बाहर बैठे स्पिनर प्रज्ञान ओझा एक स्थान नीचे लुढ़कर नौवें पायदान पर फिसल गए।
विज्ञापन
बाएं हाथ के लेग स्पिनर रविंद्र जडेजा ने लंबी छलांग लगाई है। वह 23 स्थान ऊपर चढ़कर 40वें पायदान पर काबिज हो गए। पुजारा के साथ रिकॉर्ड 370 रन की साझेदारी करने वाले मुरली विजय 27 स्थान की छलांग लगाकर बल्लेबाजी सूची में 60वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन