{"_id":"62309446758ab9036b7abc89","slug":"psl-vs-ipl-pcb-chairman-ramiz-raja-wants-ipl-auction-model-in-pakistan-super-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL vs IPL: भारत को लेकर रमीज राजा का बड़बोलापन, कहा- देखते हैं फिर पीएसएल छोड़कर कौन आईपीएल खेलेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL vs IPL: भारत को लेकर रमीज राजा का बड़बोलापन, कहा- देखते हैं फिर पीएसएल छोड़कर कौन आईपीएल खेलेगा
Tue, 15 Mar 2022 06:57 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 15 Mar 2022 06:57 PM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब आईपीएल की तरह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी खिलाड़ियों की नीलामी कराना चाहता है। पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा ने अगले सीजन में कई बदलाव के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
रमीज राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब आईपीएल की तरह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी खिलाड़ियों की नीलामी कराना चाहता है। पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा ने अगले सीजन में कई बदलाव के संकेत दिए हैं। 2008 में शुरू हुई आईपीएल की सफलता के बाद कई देशों ने टी20 लीग का आयोजन किया। पीसीबी ने 2016 में पहली पारी में पीएसएल का आयोजन किया था।
पाकिस्तान में पीएसएल की तुलना आईपीएल से की जाती है। रमीज राजा अब आईपीएल मॉडल अपनाकर आय बढ़ाना चाहते हैं। उनका मानना है कि विश्व क्रिकेट में पाकिस्तान को फिर से अपना उचित स्थान हासिल करने के लिए आय को बेहतर करना होगा। उन्होंने कहा कि पीसीबी की आय का मुख्य स्त्रोत पीएसएल, स्पॉन्सरशिप और आईसीसी है। बोर्ड पीएसएल में इंडियन प्रीमियर लीग के मॉडल को अपनाकर ज्यादा कमाई कर सकता है। इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू की जा सकती है।
पीएसएल में अभी खिलाड़ियों का चयन ड्राफ्ट के जरिए होता है। रमीज राजा अपने अधिकारियों के साथ इस पर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा- अगले सीजन के लिए मॉडल पर बातचीत जारी है। हमारी टीम इसे नीलामी मॉडल में बदलना चाहती है। इसके लिए सभी टीमों से बातचीत की जाएगी। बाजार अभी इसके लिए मुफीद है।
विज्ञापन
रमीज राजा ने कराची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईपीएल भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बढ़ती है तो हमारा सम्मान बढ़ेगा। हम अगर नीलामी प्रक्रिया को लागू करते हैं और फ्रेंचाजियों के पर्स को बढ़ता हैं तो हम आगे बढ़ सकते हैं। फिर देखते हैं कि कौन पीएसएल को छोड़कर आईपीएल खेलने के लिए जाता है।
आईपीएएल के अब तक 14 और पीएसएल के सात सीजन आयोजित हो चुके हैं। इस बार पीएसएल में लाहौर कलंदर्स की टीम चैंपियन बनी थी। उसने फाइनल में मुल्तान सुल्तांस को हराया था। इस्लामाबाद यूनाइटेड सबसे ज्यादा दो खिताब जीतने वाली टीम है। पेशावर जाल्मी, क्वेटा ग्लेडिएटर्स, कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस की टीम एक-एक बार चैंपियन बन चुकी है।