फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2025: After IPL, Pakistan Super League also postponed, PCB suspended indefinitely after UAE denied to host

PSL 2025: भारत से घबराए पाकिस्तान ने स्थगित की अपनी टी20 लीग, पीसीबी ने अनिश्चितकाल के लिए टाला, जानें मामला

Sat, 10 May 2025 10:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 10 May 2025 10:09 AM IST
सार

यह पता चला है कि एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल के बचे मैचों की मेजबानी के लिए पीसीबी के अनुरोध को मंजूरी देने से मना कर दिया, क्योंकि उसके बीसीसीआई के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध है।

विज्ञापन
PSL 2025: After IPL, Pakistan Super League also postponed, PCB suspended indefinitely after UAE denied to host
बाबर, रिजवान, शादाब, रऊफ और शाहीन - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। इससे कुछ घंटे पहले ही घोषणा की गई थी कि भारत के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण टी20 टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएई ने मेजबानी से इनकार कर दिया, जिसके बाद पीएसएल को स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के बचे मैचों को भी एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन

पीएसएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

पीसीबी ने एक बयान में कहा, 'स्थगित करने का फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिली सलाह के अनुसार लिया गया है।' हालांकि, यह पता चला है कि एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल के बचे मैचों की मेजबानी के लिए पीसीबी के अनुरोध को मंजूरी देने से मना कर दिया, क्योंकि उसके बीसीसीआई के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसएल में आठ मैच बाकी थे

पीसीबी ने इसके बाद लीग को स्थगित करने का फैसला करते हुए कहा कि वह अपने साझेदारों, फ्रेंचाइजी, भाग लेने वाले खिलाड़ियों, प्रसारकों, प्रायोजकों और आयोजकों के प्रयासों और समर्थन के उन्हें धन्यवाद देता है। पीएसएल 2025 में महज आठ मैच बचे थे और 18 मई को फाइनल खेला जाना था। पीसीबी ने शुक्रवार को कहा था कि अंतिम आठ मैच अब यूएई में खेले जाएंगे। पहले ये मैच रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में खेले जाने थे। 
विज्ञापन

आईपीएल एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया

इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया था। बीसीसीआई ने तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र बीच में ही एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि 'फिलहाल लीग को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। इसके बाद हम हालात का जायजा लेंगे और फैसला करेंगे।' इसके लिए बोर्ड अलग से कार्यक्रम जारी करेगा।

आईपीएल में 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे

लीग के लिए विंडो को लेकर पूछ गए सवाल में उन्होंने कहा कि 'सभी बोर्ड हमारा समर्थन करते हैं। ऐसे में विंडो कोई चिंता की बात नहीं है।' विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर उन्होंने कहा कि 'यह उनका निजी फैसला होगा, वो खुद ही इस पर फैसला लेंगे।' आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इसे एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

पाकिस्तान के हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान में चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था और 100 आतंकियों को मार गिराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed