फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2022: Australian All rounder James Faulkner leave t20 league due to payment issues

PSL 2022: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पीसीबी ने बताया बेबुनियाद, जानें पूरा मामला

Sat, 19 Feb 2022 07:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 19 Feb 2022 07:28 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर ने पाकिस्तान सुपर लीग से हटने का फैसला किया है। 31 वर्षीय खिलाड़ी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक तौर पर लीग से हटने का एलान किया है। उन्होंने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल से लगातार दो ट्वीट किए और पीसीबी पर पैसे नहीं देने का आरोप लगाया। हालांकि देर शाम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर आरोपों का खंडन किया है और उल्टा फॉकनर के ऊपर ही आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
PSL 2022: Australian All rounder James Faulkner leave t20 league due to payment issues
जेम्स फॉकनर

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर ने पाकिस्तान सुपर लीग से हटने का फैसला किया है। 31 वर्षीय खिलाड़ी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक तौर पर लीग से हटने का एलान किया है। उन्होंने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल से लगातार दो ट्वीट किए और पीसीबी पर पैसे नहीं देने का आरोप लगाया। हालांकि देर शाम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर आरोपों का खंडन किया है और उल्टा फॉकनर के ऊपर ही आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


पीसीबी की तरफ से आधिकारिक बयान में फॉकनर को ही कटघरे में खड़ा किया गया है और उनपर ब्लैकमेलिंग, तोड़फोड़ और अफवाह फ़ैलाने के आरोप लगाए गए हैं। यही नहीं पीसीबी ने यह भी कहा है कि फॉकनर के 70 प्रतिशत पैसे दिए जा चुके हैं और बाकी के पैसे भी जल्दी ही दिए जाएंगे। इसके साथ ही पीसीबी ने भविष्य में फॉकनर को पीएसएल में शामिल नहीं करने की बात भी की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉकनर ने पैसे के लेनदेन को लेकर पीसीबी पर धोखा देने का आरोप लगाया था
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों से माफी मांगता हूं। लेकिन दुर्भाग्य से मुझे आखिरी दो मैचों से हटना पड़ा और पीसीबी की तरफ से मेरी तय सैलरी का भुगतान नहीं करने की वजह से मुझे पीएसएल छोड़ना पड़ा। मैं यहां शुरू से रहा हूं और लेकिन उन्होंने मुझसे झूठ बोलना जारी रखा।"

 

उन्होंने आगे लिखा, 'यह (लीग) छोड़ने में दुख होता है क्योंकि मैं पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को वापस लाने में मदद करना चाहता था क्योंकि यहां बहुत सारी युवा प्रतिभाएं हैं और प्रशंसक अद्भुत हैं। लेकिन जिस तरह से मेरे साथ व्यवहार किया गया है। वह पीसीबी तथा पीएसएल की तरफ से अपमानित करे जैसा है। मुझे यकीन है कि आप सभी मेरी स्थिति को समझते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed