फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw wins hearts in Final Match Against Madhya Pradesh pull cover with ground Staff

Ranji Trophy: फाइनल में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने जीता दिल, बारिश आई तो ग्राउंड स्टाफ के साथ खींचने लगे कवर

Sat, 25 Jun 2022 08:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 08:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के खिलाफ फाइनल मैच में बारिश आई तो मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ मैदान कर्मियों के साथ कवर खींचने लगे। दर्शकों को यह बात बहुत पसंद आई और मैदान में शॉ के लिए तालियां बजने लगी। 
 

विज्ञापन
Prithvi Shaw wins hearts in Final Match Against Madhya Pradesh pull cover with ground Staff
ग्राउंड स्टाफ के साथ कवर खींचते पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई की टीम पिछड़ रही है और मध्यप्रदेश जीत के करीब है, लेकिन मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने सभी का दिल जीत लिया है। मैच के चौथे दिन शॉ ने मैदान कर्मियों की मदद करके सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया और मैदान में बैठे दर्शकों ने उनके लिए तालियां भी बजाई। 
विज्ञापन


मैच के चौथे दिन बारिश की वजह से खेल रुका था। ऐसे में मैदान कर्मी पिच को गीला होने से बचाने के लिए कवर लेकर आ रहे थे। इस बीच पृथ्वी शॉ भी मैदान कर्मियों की मदद करने में जुट गए। उन्होंने कवर खींचने में मदद की। यह देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक तालियां बजाने लगे। अब शॉ के कवर खींचने की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

फाइनल मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए शॉ
फाइनल मैच में पृथ्वी शॉ ने अच्छी बल्लेबाजी की और दोनों पारियों में उन्हें अच्छी शुरुआत भी मिली, लेकिन वो इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। पहली पारी में उन्होंने 47 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से 44 रन निकले। हालांकि, पहली पारी में सरफराज खान ने शतक लगाकर मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचाया था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 374 रन बनाए थे। इसके जवाब में मध्यप्रदेश ने 536 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। मध्यप्रदेश के लिए यश दुबे ने 133, शुभम शर्मा ने 116 और रजत पाटीदार ने 122 रन बनाए। अंत में सारांश जैन ने भी 57 रन की अहम पारी खेली। 

पहली पारी में बढ़त के आधार पर मध्यप्रदेश की टीम मैच में आगे बनी हुई है। चार दिन का खेल खत्म होने के बाद मुंबई ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। मध्य प्रदेश के पास अभी भी 49 रन की बढ़त है। अब यह मैच जीतने के लिए मुंबई को चमत्कार करना होगा। मैच ड्रॉ होने पर मध्यप्रदेश का चैंपियन बनना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed