फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw suspended for doping violation

डोपिंग के आरोप में युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर BCCI ने लगाया बैन

Tue, 30 Jul 2019 10:27 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 30 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Prithvi Shaw suspended for doping violation
prithvi shaw

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज और अपनी कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले टीम इंडिया के उभरते सितारे पृथ्वी शॉ पर बीसीसीआई ने बैन लगा दिया। डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से उनपर यह एक्शन लिया गया। बीसीसीआई ने पृथ्वी शॉ पर 15 नवम्बर तक के लिए बैन लगाया है। शॉ पहले से ही चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए नहीं चुना गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन

बीसीसीआई ने जारी की प्रेस रीलिज

'श्री शॉ ने इंदौर में 22 फरवरी 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान बीसीसीआई के डोपिंग रोधी परीक्षण कार्यक्रम में मूत्र का नमूना उपलब्ध कराया था। बाद में उनके नमूने का परीक्षण किया गया और पाया गया कि इसमें टेरबुटालीन है। टेरबुटालीन, वाडा की प्रतिबंधित सूची में शामिल पदार्थ है।'

पृथ्वी शॉ अकेले नहीं

पृथ्वी के अलावा विदर्भ के क्रिकेटर अक्षय दुल्लारवार, राजस्थान के दिव्य गजराज को भी डोपिंग के लिए सस्पेंड किया गया है। उल्लेखनीय है कि पृथ्वी ने आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच 23 अक्टूबर, 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेला था। उन्होंने अब तक भारत के लिए दो टेस्ट खेले हैं। उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed