फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw Sapna Gill FIR lodged against cricketer Prithvi Shaw Sapna Gill made these allegations

Prithvi Shaw-Sapna Gill: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सपना गिल ने लगाए ये आरोप

Tue, 21 Feb 2023 01:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Feb 2023 01:34 PM IST
सार

पृथ्वी के अलावा आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश और अन्य के खिलाफ सपना गिल के साथ छेड़छाड़ को लेकर आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Prithvi Shaw Sapna Gill FIR lodged against cricketer Prithvi Shaw Sapna Gill made these allegations
पृथ्वी शॉ और सपना गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ मंगलवार (21 फरवरी) को सेल्फी विवाद में एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल के वकील अली काशिफ देशमुख ने इस बात की जानकारी दी है। पृथ्वी के अलावा आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश और अन्य के खिलाफ सपना गिल के साथ छेड़छाड़ और अन्य मामलों में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अली काशिफ देशमुख ने बताया कि पृथ्वी शॉ सहित अन्य लोगों पर धारा 34, 120बी, 144, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354 और 509 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। बता दें कि सेल्फी विवाद मामले में सपना गिल को सोमवार को जमानत मिली थी। गिल के साथ तीन अन्य लोगों को भी जमानत मिली थी। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मुंबई में पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पृथ्वी शॉ के साथ सपना गिल की कहासुनी हुई थी। साथ ही उनकी कार पर हमला किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चार लोगों को किया गया था गिरफ्तार
इस मामले के बाद मुंबई पुलिस ने सपना गिल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। हालांकि, कोर्ट ने पुलिस की आरोपियों की चार दिन की रिमांड की अर्जी को खारिज कर दिया था। इसके बाद गिल, उसके दोस्त शोभित ठाकुर और दो अन्य रुद्र सोलंकी और साहिल सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अन्य आरोपियों ने अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी। सोमवार को अंधेरी कोर्ट के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने दलीलें सुनने के बाद सभी को जमानत दे दी। गिल ने वकील काशिफ अली खान के माध्यम से दायर अपने आवेदन में दावा किया कि उनके खिलाफ एफआईआर पूरी तरह से झूठे और फर्जी आरोपों पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed