{"_id":"5e10c3ee8ebc3e878e382f59","slug":"prithvi-shaw-rushed-to-national-cricket-academy-new-zealand-tour-under-doubt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटिल शॉ को एनसीए भेजा गया, न्यूजीलैंड जाना संदिग्ध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोटिल शॉ को एनसीए भेजा गया, न्यूजीलैंड जाना संदिग्ध
Sat, 04 Jan 2020 10:27 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथ्वी शॉ को कंधे की चोट के कारण शनिवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) भेज दिया गया। जिससे उनका भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाना संदिग्ध हो गया है। मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन ओवरथ्रो रोकने के प्रयास में साव के कंधे में चोट लग गई थी। उन्होंने दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण नहीं किया और वह बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे। बाद में उन्हें बंगलुरू भेज दिया गया।
विज्ञापन
आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए शॉ को भारत ए की दोनों टीमों में चुना गया है। टीम 10 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। मुंबई टीम के मीडिया मैनेजर अजिंक्य नाइक ने कहा कि उन्हें एनसीए में बुलाया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ को बीसीसीआई से ईमेल मिला।
विज्ञापन
वह बंगलूरु रवाना हो गए हैं। वह अपना हाथ तक नहीं उठा पा रहे हैं। उनके कंधे में दर्द है। वह बल्लेबाजी करने की स्थिति में नहीं थे। उनकी चोट कितनी गंभीर है यह एनसीए में ही पता चल पाएगा। शॉ का मुंबई के फिजियो की मौजूदगी में एमआरआई स्कैन करवाया गया था।
विज्ञापन