फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw Controversy Full Story Sapna Gill Andheri court

Prithvi Shaw controversy: 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रहेगी सपना गिल, पृथ्वी से झड़प के दो और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Feb 2023 06:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Feb 2023 06:37 PM IST
सार

पृथ्वी शॉ से हाथापाई के मामले में गुरुवार को सपना गिल की गिरफ्तारी हुई थी। अब ओशिवारा पुलिस ने शुक्रवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
Prithvi Shaw Controversy Full Story Sapna Gill Andheri court
सपना गिल और पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच हुई झड़प मामले में अंधेरी कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सपना को 20 फरवरी तक यानी तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। ओशिवारा पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। इस मामले में गुरुवार को सपना गिल की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि ओशिवारा पुलिस ने आज दो और लोगों को गिरफ्तार किया। सपना समेत आठ लोगों पर मुंबई में पृथ्वी शॉ द्वारा दूसरी बार सेल्फी लेने के लिए हामी नहीं भरने पर उन पर हमला करने और उनकी गाड़ी तोड़ने का आरोप है।
विज्ञापन


ओशिवारा पुलिस ने शॉ के दोस्त आशीष यादव का एक बार फिर बयान दर्ज किया। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने यादव को जान से मारने की धमकी दी थी। IPC की धारा 387 (जबरन वसूली करने के लिए व्यक्ति को मृत्यु या गंभीर चोट के भय में डालना) को FIR में जोड़ा गया।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर कथित रूप से हमला करने के लिए आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। इनमें दो की पहचान सपना और शोभित ठाकुर के रूप में हुई थी। दरअसल, शिकायतकर्ता के अनुसार, शॉ अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए एक फाइव स्टार होटल में गए थे, तभी कुछ अज्ञात लोग उनकी टेबल के पास आए और सेल्फी लेने पर जोर दिया। पृथ्वी ने दो लोगों के साथ सेल्फी भी ली, लेकिन कुछ देर बाद वही समूह फिर से सेल्फी लेने की मांग करते हुए वापस आ गया। शॉ ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आया है और परेशान नहीं करना चाहता। जब उन्होंने सेल्फी लेने की जिद की तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल मैनेजर को फोन कर उनकी शिकायत की। इसके बाद होटल मैनेजर ने आरोपी को होटल से चले जाने को कहा।
 

Prithvi Shaw Controversy Full Story Sapna Gill Andheri court
पृथ्वी शॉ विवादों में फंस गए हैं - फोटो : सोशल मीडिया
जब शॉ और उसका दोस्त रात का खाना खाने के बाद होटल से बाहर आए, तो आरोपी होटल के बाहर इंतजार कर रहे थे और उन पर बेसबॉल के बल्ले से हमला किया और उनकी कार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए। शॉ के दोस्त की कार को जोगेश्वरी के लोटस पेट्रोल पंप के पास रोका गया, जहां एक महिला कार के पास आ गई और गाली-गलौज करने लगी। शिकायतकर्ता ने आगे दावा किया कि महिला ने 50,000 रुपये की भी मांग की, नहीं तो वह झूठा मामला दर्ज कराएगी। घटना के बाद शिकायतकर्ता ओशिवारा थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन

सपना के वकील का आरोप

इसी बीच सपना के वकील का आरोप है कि पृथ्वी शॉ ने शराब पी रखी थी और उन्होंने सपना को बैट से भी मारा। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सपना गिल के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने पृथ्वी शॉ पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- फाइव स्टार होटल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने के लिए एक फैन के रूप में उनके पास गईं थीं। पृथ्वी तब पार्टी कर रहे थे और नशे में थे और उनके हाथ में एक बैट भी था। उन्होंने सपना को उसी बैट से मारा भी। फिर वह पुलिस के पास गए और मामला दर्ज कराया।

Who is Sapna Gill? Social media influencer who got into a fight with  Prithvi Shaw in Mumbai
सपना गिल

वकील ने आगे कहा कि वे क्रिकेटर के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे। काशिफ ने कहा- अब हम पृथ्वी शॉ के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे क्योंकि वह नशे में थे। उन्होंने नशे की हालत में कार भी चलाई और हमें यह भी पता चला कि उन्होंने एक बाइक को भी टक्कर मारी थी। उन्होंने सपना को बल्ले से पीटा है। हम उन पर धारा 354, 509 और 334 के तहत मामला दर्ज करेंगे। सपना गिल और पृथ्वी शॉ का आपस में कोई पुराना संबंध नहीं है। वह सिर्फ उनके साथ एक सेल्फी लेने गई थी। हम इन्फ्लुएंसर की जमानत लेने की कोशिश कर रहे हैं और फिर हम पृथ्वी के खिलाफ एफआईआर फाइल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed