{"_id":"5c333fa5bdec225697311f18","slug":"president-and-prime-minister-congratulate-team-india-for-wins-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई
Mon, 07 Jan 2019 05:31 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने पर सोमवार को बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया। अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति ने सीरीज जीतने में टीम के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, 'विराट कोहली और उनकी टीम को भारतीय क्रिकेट के अंतिम किला फतह करने और पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने के लिए बधाई। शानदार बल्लेबाजी, बेहतरीन तेज गेंदबाजी और टीम के शानदार प्रयास ने हमें गौरवान्वित किया है। अब इसकी आदत बनाए।'
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने इस टेस्ट सीरीज में जीत को 'ऐतिहासिक उपलब्धि' करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि! भारतीय क्रिकेट टीम को कड़ी मेहनत और सीरीज में जीत के लिए बधाई।'
विज्ञापन
उन्होंने लिखा, 'सीरीज में कुछ यादगार प्रदर्शन और शानदार टीमवर्क देखा गया। आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं।' भारत ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। सिडनी में खेला गया चौथा टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रॉ समाप्त हुआ।भारत ने दोनों देशों के 71 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार यह उपलब्धि हासिल की है।