{"_id":"5eb412eed2dbf707f14c2bc6","slug":"present-side-is-much-better-then-2016-world-t20-champion-west-indian-team-says-dwayne-bravo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्वेन ब्रावो का बड़ा बयान, कहा- वेस्टइंडीज की मौजूदा टीम 2016 की वर्ल्ड T-20 विजेता टीम से बेहतर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ड्वेन ब्रावो का बड़ा बयान, कहा- वेस्टइंडीज की मौजूदा टीम 2016 की वर्ल्ड T-20 विजेता टीम से बेहतर
Thu, 07 May 2020 07:23 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 07 May 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
ड्वेन ब्रावो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज की मौजूदा टी-20 टीम की बल्लेबाजी की गहराई से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि यह टीम 2016 में विश्व कप जीतने वाली टीम से बेहतर है और किसी भी विरोधी टीम को डरा सकती है।
ब्रावो ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से कहा, 'श्रीलंका में पिछली सीरीज के दौरान हमारी टीम बैठक हुई और कोच फिल (सिमंस) ने खिलाड़ियों की सूची बल्लेबाजी क्रम में बनाई और उन्होंने मेरा नाम नौवें स्थान पर लिखा।'
उन्होंने कहा, 'और मैंने साथी खिलाड़ियों से कहा, सुनिए, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी ऐसी टी-20 टीम का हिस्सा रहा जब मुझे नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ी हो।'
विज्ञापन
ब्रावो ने कहा, 'मैं हमारे बल्लेबाजी क्रम से बेहद प्रभावित था और मैंने साथी खिलाड़ियों से कहा कि सुनो, मुझे लगता है कि यह टीम असल में हमारी विश्व कप विजेता टीम से बेहतर है और यह कोई मजाक नहीं है, क्योंकि हमारी बल्लेबाजी 10वें स्थान तक है।'
खिताब की रक्षा के वेस्टइंडीज के अभियान को मजबूत करने के लिए पिछले साल दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय टी-20 संन्यास से वापसी करने वाले ब्रावो ने कहा कि इस टीम के बल्लेबाजों ने उनकी भूमिका को विशेषज्ञ गेंदबाज तक सीमित कर दिया है।
उन्होंने कहा, 'यह विरोधी को डराने वाली टीम है और यह मुझे रोमांचित करता है। इसलिए मैं गेंदबाज के रूप में अपना काम करूंगा, पारी के बाद के ओवरों को नियंत्रित करने का प्रयास, विशेषकर पारी के अंत में डेथ गेंदबाजी के दौरान जो अतीत में हमारे लिए थोड़ी चिंता का सबब रहा है।'
जनवरी में आयरलैंड के खिलाफ वापसी करने वाले ब्रावो ने कहा, 'आपने देखा कि ओशेन थॉमस ने अपनी गति के साथ श्रीलंका में क्या किया। आपके पास शेल्डन कॉट्रेल भी है जो आक्रमण का अगुआ है, केसरिक विलियम्स बेंच पर हैं इसलिए चीजें एक बार फिर अच्छी लग रही हैं।'
ब्रावो ने कप्तान कीरोन पोलार्ड की भी तारीफ की जिन्होंने पिछले साल सीमित ओवरों की टीम की कमान संभाली थी। उन्होंने कहा, 'पोलार्ड को जीतना पसंद है। यह सबसे अहम चीज है और बतौर कप्तान वह जीतने के लिए कुछ भी करता है, सही तरीके और सही भावना से और वह जीतने के लिए प्रतिबद्ध है।'