फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preparation for Women's ODI World Cup, Indian team's one week camp in Visakhapatnam from Monday

Womens World Cup: महिला वनडे विश्व कप की तैयारी, भारतीय टीम का सोमवार से विशाखापत्तनम में एक सप्ताह का शिविर

Sun, 24 Aug 2025 08:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 24 Aug 2025 08:52 PM IST
सार

शिविर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले का एक पूर्वाभ्यास है जो 30 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले एक ‘ड्रेस रिहर्सल’ होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 14 सितंबर से मुल्लांपुर में शुरू होगी।

विज्ञापन
Preparation for Women's ODI World Cup, Indian team's one week camp in Visakhapatnam from Monday
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women-X

विस्तार

भारतीय महिला टीम आगामी वनडे विश्व कप की तैयारियों के अंतिम चरण की शुरुआत सोमवार से विशाखापत्तनम में एक सप्ताह के अनुकूलन शिविर के साथ करेगी। यह शिविर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले का एक पूर्वाभ्यास है जो 30 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले एक ‘ड्रेस रिहर्सल’ होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 14 सितंबर से मुल्लांपुर में शुरू होगी।
विज्ञापन

Preparation for Women's ODI World Cup, Indian team's one week camp in Visakhapatnam from Monday
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women Twitter
विशाखापत्तनम में शिविर भारतीय टीम को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच से अभ्यस्त होने का मौका देगा जहां वह क्रमशः नौ और 12 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। ‘क्रिकबज’ के अनुसार विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम के अलावा इस शिविर में सयाली सतघरे सहित छह खिलाड़ी भी शामिल होंगी जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए घोषित टीम में शामिल हैं। ऑलराउंडर अमनजोत कौर विश्व कप टीम में सतघरे की जगह लेंगी। इस शिविर में भारत ए टीम की सदस्यों के भी शामिल होने की संभावना है जिसने रविवार को अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त किया। भारत ए टीम बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओई) में न्यूजीलैंड के साथ अपने पहले आधिकारिक विश्व कप अभ्यास मैच में भिड़ेगी। श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की टीमें कोलंबो में रहेंगी और अपने अभ्यास मैच वहीं खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed