{"_id":"5ca391e4bdec22147609f199","slug":"prasar-bharati-gets-notice-over-cricket-audio-feeds","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट ऑडियो फीड अधिकार को लेकर प्रसार भारती को नोटिस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट ऑडियो फीड अधिकार को लेकर प्रसार भारती को नोटिस
Tue, 02 Apr 2019 10:16 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
cricket
दिल्ली उच्च न्यायालय ने खेल सामग्री वितरण कंपनी की याचिका पर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के ऑडियो फीड अधिकार को लेकर प्रसार भारती से जवाब मांगा है। इंडिया स्पोर्ट्स फ्लैशेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि सरकारी नियंत्रण वाली प्रसारण एजेंसी उससे ऑडियो फीड अधिकार को जबरन खरीदने के लिए की अनुचित दबाव बनाने की रणनीति का सहारा ले रही है।
विज्ञापन
याचिका में मांग कि गयी है कि प्रसार भारती निजी कंपनी की क्रिकेट ऑडियो फीड का इस्तेमाल खेल अधिनियम के तहत करे। इंडिया स्पोर्ट्स के लिए पेश होने वाले वकील रजनीश चोपड़ा ने बताया कि अदालत ने प्रसार भारती को नोटिस जारी कर 10 दिनों के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 24 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन