{"_id":"5aae5f724f1c1bbe758b61a8","slug":"police-reaches-mohammad-shami-residence-in-amroha-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद शमी पर कोलकाता पुलिस ने कसा शिकंजा, परिवार से की पूछताछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद शमी पर कोलकाता पुलिस ने कसा शिकंजा, परिवार से की पूछताछ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Mar 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच का विवाद सुलझने की बजाय और उलझता ही जा रहा है। अब उन पर पुलिस का शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है। रविवार शाम को कोलकाता पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम शमी के यूपी स्थित अमरोहा आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची।
विज्ञापन
Police reaches #MohammadShami's residence in Amroha for investigation. pic.twitter.com/HLXd8g523V
— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2018विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार को मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां से बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की एंटी करप्शन यूनिट के चार अधिकारियों ने शनिवार को पूछताछ की। इस दौरान अधिकारियों ने हसीन से शमी पर मैच फिक्सिंग के आरोपों को लेकर सवाल किए।
विज्ञापन
बता दें की इससे पहले शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाया है। हसीन जहां शमी को फंसाने के लिए हर कोशिशें कर ली है।
उन्होंने हाल ही में सीओए को पत्र लिखकर बीसीसीआई से उन पर कार्रवाई करने की मांग की। इससे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी उन्होंने शमी पर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की थी।