फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PM narendra modi unlikely to inaugurate Khelo India Youth Games 2020

खेलो इंडिया के उद्घाटन समारोह में असम नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Thu, 09 Jan 2020 09:50 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 09 Jan 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi unlikely to inaugurate Khelo India Youth Games 2020
pm modi - फोटो : PMO INDIA

तीसरे खेलो इंडिया युवा खेलों का रंगारंग आगाज 10 जनवरी को असम में होगा। इस उदघाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करने नहीं जाएंगे। इस बात की पुष्टी भाजपा के राज्य इकाई के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने बुधवार को की है। उन्होंने कहा कि हमने पीएम मोदी को आमंत्रित करने के लिए पीएमओ को एक निमंत्रण भेजा था, लेकिन इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि खेलो इंडिया युवा खेलों में 37 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 6800 खिलाड़ी 20 खेलों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल शुक्रवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले उदघाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे। कई स्टार खिलाड़ी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे जिनमें फर्राटा धाविका हिमा दास भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


सोनोवाल ने विज्ञप्ति में कहा, 'इस प्रतियोगिता से भारत में खेल क्रांति की शुरुआत हुई है और हमें इस पर गर्व है कि इस बार इन खेलों का आयोजन असम में किया जा रहा है। मैं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सरकार के नागरिकता कानून के विरोध में असम में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके बाद कुछ छात्र संगठनों ने पीएम मोदी और अमित शाह के पूर्वोत्तर भारत के किसी भी हिस्से का दौरा करने के खिलाफ चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed