फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM Narendra Modi and Australian PM Anthony Albanese to watch day 1 of IND VS AUS final test match in Ahmedabad

IND vs AUS: अहमदाबाद में भारत का चौथा टेस्ट देखने जाएंगे पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री भी रहेंगे मौजूद

Mon, 06 Mar 2023 03:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Mon, 06 Mar 2023 03:33 PM IST
सार

भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। उसने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन से अपने नाम किया था। उसके बाद दिल्ली टेस्ट को उसने छह विकेट से अपने नाम कर लिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंदौर में वापसी की। उसने तीसरे टेस्ट को नौ विकेट से जीतकर सीरीज में वापसी की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi and Australian PM Anthony Albanese to watch day 1 of IND VS AUS final test match in Ahmedabad
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नौ मार्च से दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला होगा। इस मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे। उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। दोनों टेस्ट के पहले दिन के खेल का लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओफरेल ने कहा, ''दोनों देशों को बांधने वाली चीजों में से एक क्रिकेट है और अहमदाबाद में मैच के एक दिन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को देखना बहुत अच्छा होगा।''
विज्ञापन


भारत को जीतना होगा चौथा टेस्ट
भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। उसने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन से अपने नाम किया था। उसके बाद दिल्ली टेस्ट को उसने छह विकेट से अपने नाम कर लिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंदौर में वापसी की। उसने तीसरे टेस्ट को नौ विकेट से जीतकर सीरीज में वापसी की। भारत के लिए चौथा टेस्ट जीतना काफी जरूरी है। अगर उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो इस टेस्ट को जीतना होगा। अगर टीम इंडिया यह मैच हारती है तो फिर उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के हार की दुआ करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद में भी नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चौथे और आखिरी टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ही चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे। स्मिथ ने एकबार कहा था कि उन्हें फिर से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का कप्तान बनने की चाह नहीं है, लेकिन अब इस 33 वर्षीय खिलाड़ी को अहमदाबाद में नौ मार्च से होने वाले चौथे टेस्ट में फिर से कमान संभालनी पड़ेगी।


दिल्ली में हुए दूसरे टेस्ट के बाद अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए स्वदेश लौटे नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी सिडनी में ही हैं और वह फिलहाल स्वदेश में अपनी अस्वस्थ मां के साथ ही रहेंगे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed