पिंक बॉल से पहला विकेट लेने वाले ईशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। मुकाबले से दो दिन पहले उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम को उनकी कमी महसूस होने की बात कही। रहाणे ने मंगलवार को स्वीकारा कि भारतीय टीम को पेसर ईशांत शर्मा की कमी खलेगी, लेकिन डे-नाइट टेस्ट में प्लेइंग इलेवन पर कोई बात नहीं की।
2 of 6
टीममेट्स के साथ अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर
अजिंक्य ने गुलाबी गेंद की बढ़ी हुई रफ्तार से गेंदबाजों के सामने आने वाली चुनौती पर तो बात की, लेकिन संयोजन के सवाल पर चुप रहे। कप्तान विराट कोहली के पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौटने के बाद रहाणे बाकी तीन टेस्ट में कप्तानी कर सकते हैं। रहाणे ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हमारे पास मजबूत आक्रमण है, लेकिन हमें ईशांत की कमी खलेगी। वह सबसे सीनियर तेज गेंदबाज हैं।'
3 of 6
ईशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशांत को आईपीएल के दौरान पसली में चोट लगी थी। रहाणे ने हालांकि यकीन जताया कि ईशांत की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की अगुवाई में तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा यह नई श्रृंखला है जो गुलाबी गेंद से शुरू होगी। मेरा मानना है कि हमारे गेंदबाज 20 विकेट ले सकते हैं।'
4 of 6
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर
रहाणे ने कहा, 'अभी टीम संयोजन तय नहीं हुआ है। कल हम बैठक करेंगे और उसके बाद एक और दिन और अभ्यास सत्र है। इस पर तब बात की जाएगी। सभी समान रूप से प्रतिभाशाली है और सभी हमारे लिए मैच जीतने का माद्दा रखते हैं। यह खिलाड़ियों पर भरोसा रखने की बात है।'
5 of 6
रवि अश्विन
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने इस बारे में भी कोई ठोस जवाब नहीं दिया कि सीनियर स्पिनर आर अश्विन की क्या भूमिका होगी, लेकिन कहा कि पहले टेस्ट में उनका हरफनमौला कौशल काफी काम आएगा। गुलाबी गेंद से टेस्ट में दिन ढलने के दौरान का सत्र काफी अहम होता है और उस पर काफी तैयारी की जा रही है। रहाणे ने कहा कि उस 40 से 50 मिनट के दौरान गेंद की रफ्तार काफी तेज हो जाती है। उन्होंने कहा, 'नई गुलाबी गेंद की रफ्तार सूर्यास्त के समय काफी तेज हो जाती है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए फोकस करना मुश्किल होता है।'