{"_id":"62594ecd0c6d8226285e8514","slug":"players-chill-between-ipl-matches-shami-played-pool-volleyball-and-kuldeep-waight-lifting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आईपीएल मैचों के बीच खिलाड़ियों ने मिटाई टेंशन, शमी ने खेली पूल वॉलीबॉल तो कुलदीप ने किया यह काम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आईपीएल मैचों के बीच खिलाड़ियों ने मिटाई टेंशन, शमी ने खेली पूल वॉलीबॉल तो कुलदीप ने किया यह काम
Fri, 15 Apr 2022 04:24 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 15 Apr 2022 04:24 PM IST
सार
गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने स्वदेशी सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह स्वीमिंग पूल में भीगते हुए और टीम के साथियों के साथ वॉलीबॉल खेलने का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
उमेश याजव जिम में (बाएं) टीम के साथ वॉलीबॉल का मजा लेते कुलदी (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2022 में लगातार मैचों के बीच खिलाड़ी खुद को तरोताजा रखने के लिए कई अनूठे उपाय अपना रहे हैं। कुछ खिलाड़ी भारतीय टीम में वापसी के जज्बे के साथ लगातार मेहनत कर रहे हैं और अपना खेल निखार रहे हैं। वहीं कुछ मस्ती करके खुद को तरोजाता कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने स्वदेशी सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह स्वीमिंग पूल में भीगते हुए और टीम के साथियों के साथ वॉलीबॉल खेलने का आनंद ले रहे हैं। उनके अलावा उमेश यादव और कुलदीप यादव ने जिम की तस्वीरें शेयर की हैं।
वहीं, कू ऐप पर उमेश यादव वजन ने उठाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के इस तेज गेंदबाज ने अब तक पांच मैचों में 10 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
जबकि दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने जिम में वेट लिफ्टिंग की एक तस्वीर कू ऐप पर पोस्ट करते हुए लिखा, "नो स्ट्रगल, नो प्रोग्रेस”।
उधर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने नेट्स पर अपने अभ्यास सत्र से तस्वीरें शेयर करने के लिए सोशल मीडिया ऐप कू का सहारा लिया।
विज्ञापन
- Mohammad Shami (@mdshami11) 9 Apr 2022