फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pictures of MS Dhoni look alike in Panchayat chunav goes viral know complete matter

MS Dhoni Duty: आईपीएल छोड़ पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगे धोनी, तस्वीरें वायरल, जानें पूरा मामला

Fri, 27 May 2022 02:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 27 May 2022 02:37 PM IST
सार

धोनी की टीम आईपीएल 2022 से पहले ही बाहर हो चुकी है। इस सीजन चेन्नई 14 में से सिर्फ चार मैच जीत पाई थी और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। धोनी खुद भी बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पाए। 
 

विज्ञापन
pictures of MS Dhoni look alike in Panchayat chunav goes viral know complete matter
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार अपनी बल्लेबाजी या टीम के प्रदर्शन को लेकर धोनी चर्चा में नहीं हैं। बल्कि, एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स टेबल पर बैठा दिख रहा है। दिखने में यह शख्स धोनी जैसा दिखता है और पहली नजर में यही लगता है कि यह फोटो धोनी की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह शख्स विवेक कुमार है, जो रांची के पंचायत चुनाव का काम कर रहा है। 
विज्ञापन


विवेक रांची के पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में ड्यूटी कर रहे थे, जब उनकी यह तस्वीर खींची गई, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब कई लोग आकर उनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। विवेक सीसीएल में सहायक प्रबंधक हैं। 
विज्ञापन

धोनी के लिए भूलने वाला रहा आईपीएल 2022
आईपीएल 2022 धोनी के लिए कुछ खास नहीं रहा। उनकी टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। पहली बार चेन्नई की टीम को शुरुआती चार मैच में हार का सामना करना पड़ा। धोनी के अलावा चेन्नई ने पहली बार किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम का नियमित कप्तान बनाया। आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले जडेजा को यह जिम्मेदारी दी गई। यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ और जडेजा ने बीच में ही टीम की कप्तानी छोड़ दी। बाद में धोनी को फिर से कप्तान बनाया गया, लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदली और चेन्नई इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी। 

धोनी का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी इस सीजन कुछ खास नहीं रहा। पहले मैच में अर्धशतक लगाने वाले धोनी आगे चलकर कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने इस सीजन 13 पारियों में 33.14 के औसत से 232 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट भी 123.40 का रहा। एक दो मैच को छोड़कर वो चेन्नई के लिए मैच खत्म नहीं कर पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed