{"_id":"9be1a1d214214520d63baa2235b3cfed","slug":"phil-hughes-died-after-hit-the-ball-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे से 3 दिन पहले क्रिकेटर ह्यूज का निधन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थडे से 3 दिन पहले क्रिकेटर ह्यूज का निधन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 27 Nov 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच के दौरान सिर में गेंद लगने से घायल हुए ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय बल्लेबाज फिल ह्यूज का आज सुबह निधन हो गया।
शेफील्ड शील्ड के एक मैच के दौरान मंगलवार को सिर में गेंद लगने से घायल हुए ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय बल्लेबाज फिल ह्यूज की हालत काफी खराब थी और वह लगातार जिंदगी के लिए जूझ रहे थे, लेकिन आज उनके निधन की दुखद खबर आ गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी उनके निधन की पुष्टि कर दी है।
टीम के डॉक्टर पीटर ब्रूकनेर ने कहा कि वह चोट लगने के बाद कभी भी होश में नहीं आए। निधन होने से पहले उन्हें कोई दर्द नहीं था। अपने जीवन के अंतिम समय में वह अपने परिवार और दोस्तों के बीच घिरे हुए थे। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, फिल जैक्स और ब्रेट ली के साथ कंगारू टीम के वर्तमान साथी ब्रैड हैडिन, स्टीवन स्मिथ, शेन वॉटसन, डेविड वॉर्नर, मिचेल स्टॉर्क हॉस्पिटल में लगातार मौजूद थे। राष्ट्रीय कोच डेरेन लेहमैन भी साथ में थे।
टेस्ट टीम में वापसी की राह पर खड़े बाएं हाथ के बल्लेबाज ह्यूज को तेज गेंदबाज सीन एबोट की एक बाउंसर सिर के निचले हिस्से में लगी थी और वह विकेट पर ही बेहोश हो गए थे। इसके बाद ह्यूज को तुरंत उपचार के लिए यहां के सेंट विसेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई। ह्यूज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यू साउथ्ा वेल्स ब्लूज के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी कर रहे थे।

अपने 26वें जन्मदिन से 3 दिन पहले ही चला गया
क्रिकेट से बेपनाह प्यार करने वाले फिल ह्यूज अब इस दुनिया में नहीं हैं। 25 साल का यह युवा बल्लेबाज जिंदगी के लिए दो दिनों तक लगातार संघर्ष करने के बाद दुनिया छोड़ गया।
घायल होने के बाद कोमा में गए ह्यूज को सिडनी के सेंट विसेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां काफी कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी यह असायमिक मौत उनके 26वें जन्मदिन से सिर्फ 3 दिन पहले हो गई। 30 नवंबर, 1988 को न्यू साउथ वेल्स में जन्में ह्यूज क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेलने वाले दुनिया के चुनिंदा क्रिकेटरों में शुमार थे।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज 26 फरवरी, 2009 को जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। जबकि अपना पहला वनडे मैच 11 जनवरी, 2013 को मेलबर्न में श्रीलंका के खिलाफ खेला। जबकि पिछले महीने ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट मैच में पदार्पण किया था।
बाएं हाथ का यह बल्लेबाज पार्टटाइम विकेटकीपिंग भी कर लेता था।
मंगलवार को जिस समय बल्लेबाजी के दौरान ह्यूज के सिर में सियन एबोट का बाउंसर लगा, उस समय उनकी मां वर्जिनिया और बहन मेगन स्टेडियम में ही मौजूद थी। फिल के परिवार में मां वर्जिनिया और बहन मेगन के अलावा पिता ग्रेग और भाई जेसन हैं। जब हुक करने के प्रयास में एबोट का बाउंसर उन्हें लगा तब वह 63 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

पुराना और हल्का हेलमेट पहने हुए थे ह्यूज
ऑस्ट्रेलियाई युवा बल्लेबाज फिल ह्यूज को गेंद लगने की दुखद घटना के बाद जहां एक ओर खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है, वहीं ह्यूज द्वारा पहने जाने वाले हेलमेट की निर्माता कंपनी मसूरी ने कहा कि इस बल्लेबाज ने घटना के समय पुराना और हल्का हेलमेट पहना हुआ था।
अमेरिका स्थित इस कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी के नए मॉडल के स्थान पर ह्यूज पुराना और हल्का हेलमेट पहने हुए थे। हम घटना की वीडियो फुटेज का अध्ययन कर रहे हैं। फुटेज और तस्वीरों से पता चला है कि ह्यूज को गेंद जाली के नीचे से सिर और गर्दन के बीच वाली जगह पर लगी है। इस जगह को हेलमेट पूरी तरह से नहीं बचा सकता। हालांकि कंपनी ने पिछले साल बल्लेबाज के पिछले हिस्से को कवर करने के लिए नया हेलमेट लांच किया था लेकिन ह्यूज नए मॉडल का हेलमेट नहीं पहने हुए थे।"
ह्यज ने अपने करियर में 26 टेस्ट और 25 वनडे के अलावा एक ट्वंटी-20 मैच खेला था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टेस्ट में (3 शतक और 7 अर्धशतक) और वनडे में (2 शतक और 4 अर्धशतक) लगाए थे।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया गेंदबाज का बचाव
पिछले साल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान तेज गेंदबाज वरुण आरोन की गेंद पर नाक तुड़वा बैठे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने गेंदबाज का बचाव करते हुए कहा कि बल्लेबाज फिल ह्यूज के सिर में लगी चोट के लिए गेंदबाज का कोई दोष नहीं है।
ब्रॉड ने कहा, "मैं मंगलवार को जब सुबह सोकर उठा तो मेरे पास मम्मी का फिल ह्यूज के साथ हुई दुखद घटना का मैसेज आया। अचानक मेरा दिल थम गया और मैंने सोचा कि धरती पर यह क्या हुआ है। सभी लोग ह्यूज को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं। एक तेज गेंदबाज होने के नाते आप आक्रामकता के कारण शॉर्ट बॉल फेंकते हैं लेकिन जब आप किसी को हिट करते हैं तो आपका पूरा शरीर थम जाता है।"
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूज के साथ हुई दुखद घटना के बाद क्रिकेट को एक खतरनाक खेल करार दिया। उन्होंने कहा कि इस खेल में हमेशा जोखिम रहता है। लारा ने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बल्लेबाज को इस खेल में हमेशा ही खतरा रहता है। मैं जानता हूं कि ऑस्ट्रेलिया के अलावा पूरी दुनिया के क्रिकेटर कुछ अच्छा होने की उम्मीद कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। यह एक ऐसा खेल है जिसमें हमेशा जोखिम बना रहता है। रग्बी, रग्बी लीग और मोटर रेसिंग के साथ-साथ क्रिकेट भी बेहद खतरनाक खेल है।"