{"_id":"c9604afc-1946-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"peterson-told-unmukt-not-play-ball-on-every-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गेंद पर शॉट मत खेलो उन्मुक्तः पीटरसन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हर गेंद पर शॉट मत खेलो उन्मुक्तः पीटरसन
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Thu, 18 Oct 2012 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस लीग टी-20 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल रहे उन्मुक्त चंद को केविन पीटरसन ने हर गेंद पर शॉट न मारने की सलाह दी है। पीटरसन भी दिल्ली के लिए इस लीग में खेल रहे हैं। उन्मुक्त ने कहा कि मैंने पीटरसन के साथ अभ्यास सत्र में भाग लिया जहां उन्होंने मुझे कई तकनीकी सलाह दी। मैं हर गेंद पर शॉट मारने की कोशिश कर रहा था तब उन्होंने मुझसे ऐसा करने से मना किया।
पीटरसन ने मुझसे कहा कि भारत में परिस्थितियां विपरीत हैं और वहां टी-20 मैच में पहली गेंद से शॉट मारा जा सकता है लेकिन दक्षिण अफ्रीका में यह संभव नहीं है। पीटरसन ने कहा कि चूंकि मैं शीर्षक्रम पर बल्लेबाजी करूंगा लिहाजा मुझे काफी सतर्कता के साथ शुरुआत करनी चाहिए और बाद में आक्रामक होना चाहिए।