फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   perera steals limelight as sunrisers win by 4 wickets

परेरा के कमाल से हैदराबाद की जीत

Wed, 25 Sep 2013 01:54 AM IST
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली Updated Wed, 25 Sep 2013 01:54 AM IST
विज्ञापन
perera steals limelight as sunrisers win by 4 wickets

थिषारा परेरा के नाबाद अर्धशतक की बदौलत हैदराबाद सनराइजर्स ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो को आखिरी ओर तक चले चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 ग्रुप ‘बी’ के रोमांचक मुकाबले में तीन गेंद शेष रहते चार विकेट से शिकस्त दी।

विज्ञापन


161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद 19.3 ओवर में छह विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीत लिया।

हालांकि त्रिनिदाद एंड टोबैगो के करिश्माई स्पिनर सुनील नारायन ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में एक मेडन के साथ सिर्फ नौ रन देकर चार विकेट चटकाए।

लेकिन परेरा ने 32 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों के साथ 57 रन की पारी खेलकर सुनील नारायन की जीत की कोशिशों पर पानी फेर दिया।

आखिरी ओवरों में करन शर्मा ने भी सिर्फ पांच गेंदों में एक चौके और एक छक्के के साथ नाबाद 13 रन बनाकर हैदराबाद की जीत में अहम योगदान दिया।

हैदराबाद को कप्तान शिखर धवन और पार्थिव पटेल ने पहले विकेट के लिए 25 गेंद में 35 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी। धवन 23 और पार्थिव 17 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
विज्ञापन


जेपी डुमिनी (17) और हनुमा बिहारी (13) के जल्द आउट होने से हैदराबाद की मुश्किलें और बढ़ गईं। लेकिन परेरा ने डरेन सैमी (15) और करन शर्मा के साथ मिलकर हैदराबाद को शानदार जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थिषारा परेरा को शानदार अर्धशतक के लिए 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया।

इससे पहले टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। त्रिनिदाद एंड टोबैगो के लिए डरेन ब्रावो ने सर्वाधिक 44 गेंदों 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए।

ब्रावो ने पहले लुइस के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रन जबकि जासन मोहम्मद (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े।

इसके बाद कप्तान दिनेश रामदीन (15) और नवीन स्टेवर्ट ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने 160 रन पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed