{"_id":"591431f34f1c1b231f852e84","slug":"people-from-sports-want-to-play-with-pakistan-said-kapil-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भले ही पाक के साथ खेलना चाहते हैं खिलाड़ी, पर सरकार की पॉलिसी सबसे ऊपर'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'भले ही पाक के साथ खेलना चाहते हैं खिलाड़ी, पर सरकार की पॉलिसी सबसे ऊपर'
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Thu, 11 May 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारत के पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट न खेलने के फैसले पर कहा है कि क्रिकेट से जुड़े लोग तो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना चाहते हैं, लेकिन सरकार की नीतियां सबसे ऊपर हैं और हमें सरकार की इन नीतियों पर सवाल खड़े नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने गुरुवार को यहां स्थित मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम के लिए अपने मोम के पुतले का उद्घाटन करने के बाद यह बातें कही।
विज्ञापन
बता दें कि बीते मंगलवार भारत के इंग्लैंड में जून में आयोजित हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने की पुष्टि होते ही पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से पूछा था कि यदि भारत-पाकिस्तान आईसीसी इवेंट में आपस में खेल सकते हैं तो भारत पाकिस्तान के साथ द्वपक्षीय सीरीज में एतराज क्यों है? चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को अपना पहला 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
गैरतलब है कि पाकिस्तान का मानना है कि भारत के पास न्यूट्रल वेन्यू पर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलने का कोई तार्किक आधार नहीं है। पीसीबी बीसीसीआई से यह जानना चाहता है कि वह हमारे साथ पिछले कुछ सालों में क्रिकेट खेलने से इंकार क्यों कर रहा है।