{"_id":"64de1983e817747ec40b31e4","slug":"pcb-video-now-shahid-afridi-targeted-his-own-board-said-no-politics-on-cricket-in-any-case-2023-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PCB Video: अब शाहिद अफरीदी ने अपने ही बोर्ड पर साधा निशाना, बोले- किसी भी सूरत में क्रिकेट पर राजनीति नहीं...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB Video: अब शाहिद अफरीदी ने अपने ही बोर्ड पर साधा निशाना, बोले- किसी भी सूरत में क्रिकेट पर राजनीति नहीं...
Thu, 17 Aug 2023 06:28 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 17 Aug 2023 06:28 PM IST
सार
पीसीबी ने अपने वीडियो में पहले इमरान खान को शामिल नहीं किया था, लेकिन विरोध के बाद दूसरा वीडियो जारी किया गया, जिसमें इमरान खान ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
जका अशरफ (बाएं) शाहिद अफरीदी (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने वीडियो में इमरान खान को शामिल नहीं करने के मामले में लगातार फंसता जा रहा है। अब पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपने ही बोर्ड पर निशाना साधा है। अफरीदी ने कहा कि क्रिकेट में राजनीति का असर नहीं होना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान के नए वीडियो को असली विश्व कप प्रमोशनल वीडियो बताया, जिसमें इमरान खान ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं।
शाहिद अफरीदी ने पीसीबी के नए वीडियो को फिर से शेयर करते हुए लिखा "यह अब क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए एक अच्छा प्रचार अभियान है। क्रिकेट जगत में हमारे नायकों की सेवाएं कभी भी किसी राजनीतिक रुख से प्रभावित नहीं होनी चाहिए।"
विज्ञापन
क्या है मामला?
पीसीबी ने 14 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल डॉक्यूमेंट्री वीडियो जारी किया था। पीसीबी ने देश के क्रिकेट इतिहास में दिग्गजों के अमूल्य योगदान को दिखाया था। इस वीडियो में 1952 में पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू से लेकर 2022 टी20 विश्व कप तक की यादों को जगह दी गई थी, लेकिन 1992 में विश्व कप जिताने वाले कप्तान इमरान खान को गायब कर दिया था। इस कारण पीसीबी की काफी आलोचना हुई। अब उसने गलती स्वीकार करते हुए नया वीडियो जारी किया है, जिसमें इमरान को जगह मिली है।
पीसीबी ने गलती स्वीकारते हुए क्या कहा?
पीसीबी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ''पीसीबी ने क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए एक प्रचार अभियान शुरू किया है। एक वीडियो 14 अगस्त 2023 को अपलोड किया गया था। लंबाई के कारण वीडियो छोटा था और कुछ महत्वपूर्ण क्लिप गायब थे। इसे वीडियो के पूर्ण संस्करण में ठीक कर दिया गया है।'
वसीम अकरम ने भी की थी आलोचना
वसीम अकरम ने पीसीबी की आलोचना करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था- लंबी उड़ान और कई घंटों के सफर के बाद श्रीलंका पहुंचने पर मुझे अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका तब लगा जब मैंने महान इमरान खान को छोड़कर पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास पर पीसीबी की छोटी क्लिप देखी। राजनीतिक मतभेद अलग हैं, लेकिन इमरान खान विश्व क्रिकेट के प्रतीक हैं और अपने समय में पाकिस्तान को एक मजबूत इकाई के रूप में विकसित किया और हमें एक रास्ता दिया। पीसीबी को वीडियो हटा देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।

This is a great promotional campaign for CWC 2023 now. Services of our heroes in the cricket fraternity should never be impacted by any political stances. https://t.co/JfbDep9tuP
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) August 16, 2023