{"_id":"68d7c380dfdb69c5c50c7bc3","slug":"pcb-tried-to-include-babar-azam-before-asia-cup-final-vs-india-organisers-denied-request-2025-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: फाइनल से पहले पाकिस्तान की बाबर को टीम में शामिल करने की कोशिश नाकाम, आयोजकों ने ठुकराया प्रस्ताव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: फाइनल से पहले पाकिस्तान की बाबर को टीम में शामिल करने की कोशिश नाकाम, आयोजकों ने ठुकराया प्रस्ताव
Sat, 27 Sep 2025 04:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 27 Sep 2025 04:29 PM IST
सार
क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने बाबर आजम को यूएई भेजने और टीम में शामिल करने का फैसला भी ले लिया था, लेकिन आयोजकों ने बोर्ड को साफ बता दिया कि यह अब मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
एशिया कप 2025 फाइनल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले पाकिस्तान की एक बार फिर किरकिरी हुई है। दरअसल, पाकिस्तान की टीम अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए चाल चली थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने फाइनल से पहले टीम को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने की कोशिश की थी। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज और सुपर-4 दोनों मुकाबले हारने के बाद पीसीबी ने पूर्व कप्तान बाबर आजम को टीम में वापस लाने की योजना बनाई थी। हालांकि, टूर्नामेंट आयोजकों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
आयोजकों ने स्पष्ट किया नियम
क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने बाबर आजम को यूएई भेजने और टीम में शामिल करने का फैसला भी ले लिया था, लेकिन आयोजकों ने बोर्ड को साफ बता दिया कि यह अब मुमकिन नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोजकों ने पीसीबी से कहा, 'कोई भी खिलाड़ी केवल तभी स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है जब मौजूदा स्क्वॉड का कोई खिलाड़ी चोटिल हो।' इस नियम के कारण बाबर आजम की वापसी फिलहाल एशिया कप में संभव नहीं हो पाई।

सलमान अली आगा पर दबाव
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा पर दबाव बढ़ गया है। रिपोर्ट में सूत्रों ने खुलासा किया है कि बाबर आजम की टी20 में वापसी की संभावना मजबूत है और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना जा सकता है। बल्ले से खराब प्रदर्शन करने वाले सलमान अली आगा के कप्तान और खिलाड़ी के रूप में भविष्य का फैसला आगामी कुछ मैचों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।' शोएब अख्तर से लेकर मिस्बाह उल हक, शोएब मलिक और वसीम अकरम आगा की आलोचना कर चुके हैं। अख्तर ने तो यहां तक कहा था कि इस टीम की सबसे कमजोर कड़ी आगा ही है। पाकिस्तान की बल्लेबाजी लगातार फ्लॉप हो रही है, जिससे एक सीनियर बल्लेबाज की कमी साफ महसूस की जा रही है।

रेड-बॉल कैंप में बाबर आजम की भागीदारी
हाल ही में बाबर आजम को पाकिस्तान के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में आयोजित रेड-बॉल ट्रेनिंग कैंप के लिए बुलाया गया है। यह कैंप मंगलवार से शुरू होगा और 28 सितंबर तक चलेगा। PCB ने बयान जारी कर कहा, 'कैंप खिलाड़ियों को अपने कौशल पर काम करने, फिटनेस का आकलन करने और आने वाले अंतरराष्ट्रीय सीजन की तैयारी के लिए डिजाइन किया गया है। जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है वे हनीफ मोहम्मद ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। 20 दिन के इस कैंप में खिलाड़ी NCA में ट्रेनिंग करेंगे और सीनारियो-बेस्ड मैचों में भी भाग लेंगे।' इस कैंप में बाबर आजम के अलावा अब्दुल्ला शफीक, अली रजा, अजान अवैस, कमरान गुलाम और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

रिजवान और नसीम शाह CPL में व्यस्त
अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह इस कैंप का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वे फिलहाल कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 में खेल रहे हैं।पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 12 अक्तूबर से शुरू होगी। पहला टेस्ट लाहौर में और दूसरा 20 अक्तूबर को रावलपिंडी में खेला जाएगा।