{"_id":"c8340de4-5a32-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pcb-to-hold-t20-league-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल की तर्ज पर मार्च में होगा पाकिस्तान टी20 लीग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल की तर्ज पर मार्च में होगा पाकिस्तान टी20 लीग
कराची/एजेंसी
Updated Wed, 09 Jan 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल की तर्ज पर पाकिस्तान में प्रस्तावित सुपर टी20 लीग इस साल मार्च में पहली बार आयोजित हो सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अनुसार पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के खत्म होने के बाद प्रस्तावित सुपर लीग शुरू कराई जा सकती है।
विज्ञापन
पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ के जल्द ही टी20 लीग की घोषणा करने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार पीसीबी ने सुपर लीग के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट को टूर्नामेंट में सलहाकार की भूमिका दी गई है।
विज्ञापन
पीसीबी को उम्मीद है कि लोर्गट के टूर्नामेंट से जुड़ने पर काफी फायदा होगा। इसके साथ ही विदेशी खिलाड़ियों को भी लीग से जोड़ने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि पीसीबी लंबे समय से आईपीएल. की तर्ज पर अपने देश में भी घरेलू टी20 लीग शुरू करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन