फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB To File Case Against BCCI Before ICC Committee For Bilateral Series

पाक के खिलाफ सीरीज से इंकार के बाद भारतीय बोर्ड के खिलाफ केस कर सकता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

Fri, 31 Mar 2017 11:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 31 Mar 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
PCB To File Case Against BCCI Before ICC Committee For Bilateral Series
शहरयार खान - फोटो : Daily Pakistan
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि वो मुआवजे को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के खिलाफ आईसीसी में केस दायर करेगा। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि बोर्ड के सदस्यों से बात करने के बाद यह तय हुआ है कि कि वो भारत के खिलाफ मुआवजे के लिए केस करेंगे। खान ने कहा कि बीसीसीआई को जल्द ही इसके लिए नोटिस भेजा जाएगा और आईसीसी की विवाद समाधान समिति के सामने जल्द ही केस रखा जाएगा। मीडिया से बात करते हुए खान ने कहा कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट नहीं खेलना चाहता और इसका नुकसान पीसीबी को हो रहा है।
विज्ञापन


खान ने कहा, "राजनीति परिस्थितियों के चलते भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज का संभव हो पाना नजर नहीं आ रहा। दोनों देशों के बीच पहले भी तनाव रहा है, मगर क्रिकेट जारी रहा है। मोदी सरकार के आने के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से साफ इंकार कर रहा है। भारत ने एसओयू पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत दोनों देशों को 6 द्विपक्षीय सीरीज खेलनी थी, मगर इसमें से 2 नहीं हो पाई और तीसरी की भी संभावना नजर नहीं आ रही। बीसीसीआई के अड़ियल रुख की वजह से हमें बहुत घाटा हुआ है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

हर मोर्चे पर भारत को घेरा जाएगा

PCB To File Case Against BCCI Before ICC Committee For Bilateral Series
बीसीसीआई - फोटो : getty
खान ने कहा कि यदि आईसीसी की समिति भी उनकी मदद नहीं कर पाई, तो पीसीबी बीसीसीआई के खिलाफ कानूनी कदम उठाएगा। खान ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस मुद्दे पर उनका ही पक्ष भारी है। हालांकि, यदि पीसीबी हार जाता है, को वो कानून की मदद लेने से नहीं हिचकिचाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय बोर्ड हमारे नुकसान की पूरी भरपाई करे।

शहरयार खान ने कहा कि पाकिस्तान के पास अब कोई विकल्प बाकी नही है। पीसीबी ने साफ किया कि अब वो इंतजार नहीं कर सकता कि बीसीसीआई कब सीरीज के लिए हामी भरेगा। गौरतलब है कि दोनों देशों ने एक दशक से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। साथ ही पाकिस्तान ने साफ किया की वो आईसीसी के नए सुधारों के पक्ष में हैं।

इससे भारत का आईसीसी में वर्चस्व खत्म हो जाएगा। पीसीबी ने आईसीसी को अपना जवाब भेज दिया है। पीसीबी ने तीनों बड़े बोर्ड्स के वर्चस्व को खत्म करने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed