{"_id":"de930530-6627-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"pcb-says-it-approached-bcci-to-release-players-for-psl","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी चाहता है भारतीय खिलाड़ी लीग में खेलें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीसीबी चाहता है भारतीय खिलाड़ी लीग में खेलें
कराची/एजेंसी
Updated Thu, 24 Jan 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के लिए अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उपलब्ध रखने की कवायद के महत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से इस टी-20 टूर्नामेंट के लिए भारतीय खिलाड़ियों को भेजने का अनुरोध किया है। बोर्ड ने आज यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यह पूछने पर कि क्या भारतीय खिलाड़ी लीग में हिस्सा लेंगे, पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी सुभान अहमद ने कहा कि ‘पीसीबी सभी देशों के खिलाड़ियों के सीधे संपर्क में रहने के अलावा उनके बोर्ड से भी बात कर रहा है। भारतीय खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व उनके बोर्ड के एनओसी देने पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
अगर पाकिस्तान की परिस्थितियों के कारण मार्च-अप्रैल में लीग समय पर नहीं हो पाती है तो पीसीबी ने इसका आयोजन देश से बाहर करने की संभावना को भी नहीं नकारा है।’
विज्ञापन