{"_id":"4e526958-5a2d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pcb-positive-about-playing-a-full-series-with-india-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल पाक दौरा कर सकती है टीम इंडियाः पीसीबी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस साल पाक दौरा कर सकती है टीम इंडियाः पीसीबी
कराची/एजेंसी
Updated Wed, 09 Jan 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उम्मीद जताई है कि इस साल भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान में द्विपक्षीय सीरीज खेल सकती है। पीसीबी के अध्यक्ष जका अशरफ ने कहा कि इस साल पाकिस्तान टीम अपनी सरजमीं पर भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेल सकती है।
विज्ञापन
इससे पहले बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा था कि अगर पाकिस्तान सरकार और पीसीबी सुरक्षा गारंटी लेती है तो भारतीय क्रिकेट टीम पाक दौरा कर सकती है। हालांकि शुक्ला ने किसी तटस्थ स्थान पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज कराने की संभावना को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि अगस्त में प्रस्तावित टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पास कोई भी सीरीज खेलने के लिए पर्याप्त समय है। पाक टीम के स्वदेश वापसी के बाद अशरफ ने कहा कि यह मानना गलत है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर दिया है। दिल्ली में कोई फैसला नहीं लिया गया। हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम इस साल पाकिस्तान दौरा करेगी।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच पांच साल बाद हुए द्विपक्षीय सीरीज की पीसीबी अध्यक्ष ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत में संपन्न हुई सीरीज से दोनों देशों के बीच दोबारा क्रिकेट संबंध बहाल हुए हैं। इस शुरुआत को बनाए रखने के लिए पीसीबी अगले कुछ महीनों में बीसीसीआई के साथ बातचीत करेगी।
अशरफ ने कहा कि पाकिस्तान की घरेलू सीरीज़ भारत में कराये जाने का भी एक प्रस्ताव था। उन्होंने कहा कि हमने ऐसा प्रस्ताव भी रखा है लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि सीरीज़ को लेकर दोनों देशों के अवाम के उत्साह से साबित होता है कि वे भारत पाकिस्तान क्रिकेट को किस कदर तरस रहे थे।