फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB: PCB will have a full-time chairman next month, Mohsin Naqvi's name at the forefront

PCB: अगले महीने पीसीबी के पास होगा पूर्णकालिक अध्यक्ष, मोहसिन नकवी का नाम सबसे आगे

Mon, 29 Jan 2024 04:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 04:56 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पिछले कई महीनों से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। टीम के कोच से लेकर डायरेक्टर और पीसीबी अध्यक्ष तक सब बदलते रहे हैं। पाकिस्तान के कप्तान भी बदल चुके हैं।

विज्ञापन
PCB: PCB will have a full-time chairman next month, Mohsin Naqvi's name at the forefront
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया है कि अगले महीने तक बोर्ड के पास पूर्णकालिक अध्यक्ष होगा और पंजाब प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी दौड़ में सबसे आगे हैं। दिसंबर 2022 से बोर्ड का कामकाज देख रही अंतरिम समिति का काय्रकाल चार फरवरी को खत्म हो रहा है। उसके बाद पीसीबी के गवर्निंग बोर्ड का नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


पीसीबी के सूत्र ने बताया ,‘‘पीसीबी के पास एक नया अध्यक्ष आठ फरवरी को आम चुनाव के बाद होगा।’’ पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री और पीसीबी के मुख्य संरक्षक अनवर उल हक काकर ने मोहसिन नकवी को गवर्निंग बोर्ड में नामित किया है। उनके एक अन्य उम्मीदवार मुस्तफा रामदे भी इसमें हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पिछले कई महीनों से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। टीम के कोच से लेकर डायरेक्टर और पीसीबी अध्यक्ष तक सब बदलते रहे हैं। पाकिस्तान के कप्तान भी बदल चुके हैं। बाबर आजम से तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छीन ली गई है और अलग-अलग फॉर्मेट के अलग-अलग कप्तान बनाए गए हैं। इन बदलावों का असर टीम के प्रदर्शन में भई देखने को मिला है। वनडे विश्व कप में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए भी समय पर अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं जारी कर रहा है। इससे भी खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच तनातनी रही है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने सैलरी को लेकर भी विश्व कप से पहले बवाल किया था। हालांकि, जका अशरफ की अध्यक्षता वाले बोर्ड ने मामला सुलझा लिया था। उस समय खिलाड़ियों ने बोर्ड से कमाई का एक हिस्सा भी मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed